नसीम शाह ने पाकिस्तानी पीएम की बेटी से लिया 'पंगा'... PSL के पहले ही दिन मचा बवाल, 'कांड' पर PCB का नोटिस जारी...
PSL: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2026) का आगाज हुए दो दिन हो चुके हैं. ये लीग अक्सर बवालों से घिरी रहती है, इस बार पहले दिन ही बवाल देखने को मिल गया है. पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज नसीम शाह पीएम नवाज शरीफ की बेटी को लेकर अजीब पोस्ट किया.भले ही पोस्ट कुछ देर में डिलीट हुआ, लेकिन नसीम शाह बुरे फंस चुके हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने एक नोटिस भी जारी कर दिया और उनपर सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप भी लगा दिया है।
मेहमान थीं मरियम
नवाज शरीफ की बेटी मरियम पीएसएल की ओपनिंग सेरेमनी में मेहमान थीं. PCB के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने मरियम का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही फ्रेंचाइजी के मालिकों से मिलवाया. पीसीबी ने उनके स्वागत का पोस्ट भी किया. इस पोस्ट पर नसीम शाह ने कुछ ऐसा रिएक्ट किया कि वो बुरे फंस गए. पीसीबी ने अब उनपर आरोप लगा दिए हैं।
पीसीबी ने मांगी सफाई
ESPNcricinfo के अनुसार, PCB ने एक बयान में कहा कि नसीम का पक्ष सुनने के बाद ही उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई तय की जाएगी. नसीम, PSL की दो नई फ्रेंचाइजियों में से एक, रावलपिंडी पिंडिज़ का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं. नसीम ने पीसीबी के पोस्ट के रिप्लाई में कहा, 'उनके साथ लॉर्ड्स (क्रिकेट स्टेडियम) की महारानी जैसा बर्ताव क्यों किया जा रहा है?' कुछ ही मिनटों बाद, वह पोस्ट डिलीट कर दी गई और उसकी जगह एक दूसरी पोस्ट डाली गई।
हैक हो गया था अकाउंट
नई पोस्ट में दावा किया गया था कि तेज़ गेंदबाज़ का अकाउंट हैक हो गया था. अब PCB ने एक बयान जारी करते हुए कहा है कि नसीम ने अपने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों के साथ-साथ मीडिया नीति और नियमों का भी उल्लंघन किया है. हालांकि PCB ने यह साफ नहीं किया कि किस नियम का उल्लंघन हुआ है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह PCB की आचार संहिता का नियम 2.23 है. इसमें कहा गया है कि 'बोर्ड, उसके किसी भी अधिकारी या प्रायोजक या नीतियों, ICC या उसके किसी भी अधिकारी या प्रायोजक, सहायता कर्मियों या मैच अधिकारियों (अंपायर और मैच रेफरी सहित) की सार्वजनिक आलोचना करना, या उनके संबंध में अनुचित टिप्पणी करना।'