विराट ने मांगा प्राइवेट जेट? क्या RCB के हर मैच के बाद जाएंगे वापस लंदन? खुद सामने आकर किया बड़ा खुलासा...
IPL 2026: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ लंदन में रहते हैं। टीम इंडिया की द्विपक्षीय सीरीज के बाद वह वापस लंदन के लिए उड़ान भर जाते हैं। इस बीच आईपीएल मैचों को लेकर उनके बारे में फ़ैल रही खबरों पर मजेदार जवाब आया है। दावे किए गए कि आरसीबी के हर मैच के बाद कोहली चार्टर प्लेन से वापस लंदन जाएंगे।
कोहली का परिवार (अनुष्का शर्मा और बच्चे) पिछले कुछ समय से लंदन में शिफ्ट हो चुका है। इसी बात का फायदा उठाकर कुछ इंस्टाग्राम पेजों ने दावा कर दिया कि कोहली आईपीएल के दौरान हर मैच खत्म होने के बाद चार्टर फ्लाइट से लंदन अपनी फैमिली के पास जाएंगे और अगले मैच के लिए वापस भारत आएंगे। इस पोस्ट में यहां तक कहा गया कि उन्होंने इसके लिए फ्रैंचाइजी से खास इंतजाम करने को कहा है।
कोहली का सैवेज रिप्लाई
जैसे ही यह खबर कोहली की नजरों में आई, उन्होंने इसे मजाक में उड़ाने में देर नहीं लगाई। विराट ने अपने इंस्टाग्राम पर इस पोस्ट का स्क्रीनशॉट शेयर किया और साथ में दो हंसने वाले इमोजी लगा दिए। कोहली का यह छोटा सा इशारा साफ कर रहा था कि यह खबर पूरी तरह से बकवास और मनगढ़ंत है। उनके इस 'सैवेज' रिस्पॉन्स ने उन सभी दावों की हवा निकाल दी जो उन्हें पार्ट-टाइम खिलाड़ी साबित करने पर तुले थे।
RCB कैंप से जुड़ चुके हैं कोहली
किंग कोहली पहले ही भारत पहुंच चुके हैं और बेंगलुरु में अपनी टीम के साथ प्रैक्टिस शुरू कर दी है। 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ होने वाले ओपनिंग मैच के लिए वे पूरी तरह तैयार दिख रहे हैं। कोहली इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं जो आईपीएल के सभी 19 सीजन से एक ही टीम (RCB) का हिस्सा रहे हैं।
आरसीबी की टीम के अधिकतर फैंस विराट कोहली वाले हैं। उनके कारण ही आईपीएल में सबसे ज्यादा फैंस आरसीबी के हैं लेकिन कई लोग आलोचना करने वाले होते हैं, तो दूसरी टीमों के फैंस हैं।