RR vs CSK Live: चेन्नई की बैटिंग हुई ध्वस्त, जडेजा ने बदला लेते हुए बरपाया कहर, 93/9 हुआ 15.1 ओवर में स्कोर...
RR vs CSK Live Score: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारकर पहले खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की हालत पतली हो गई। शुरुआत से ही चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने विकेट गंवाए, जिनमें पहला नाम संजू सैमसन का रहा।संजू सैमसन महज 6 रन के निजी स्कोर पर चलते बने, उनको नांद्रे बर्गर ने आउट किया। उनके बाद आयुष म्हात्रे अपना खाता तक नहीं खोल पाए और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ भी महज 6 रन के निजी स्कोर पर आउट होकर चलते बने।
सरफराज खान और शिवम दुबे से उम्मीदें थीं और दोनों ने कुछ अच्छी शॉट भी जड़े लेकिन अंत में वही हुआ, जो बाकी बल्लेबाजों के साथ हुआ। सरफराज खान 17 और शिवम दुबे 6 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों के बल्ले से एक-एक छक्का देखने को मिला। खास बात तो यह रही कि जडेजा ने बदला ले लिया।
दोनों को जडेजा ने आउट किया था, इस सीजन उनको ट्रेड करते हुए राजस्थान रॉयल्स में भेज दिया गया था और संजू सैमसन को लाया गया था। सैमसन तो फ्लॉप हो गए लेकिन जडेजा ने इंतकाम ले लिया। 15 ओवर तक चेन्नई ने 93 रन पर 8 विकेट गंवा दिए थे।
अपडेट जारी है