ईरान-इजरायल जंग के बीच इंग्लैंड का बड़ा निर्णय, अब आगे नहीं खेलेगी कोई भी मैच, बिना खेले हो रही लंदन रवाना...
England :टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड (England) का सामना भारतीय टीम से 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होना तय है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम माना जा रहा है।
इसी बीच खबर सामने आई है कि ईरान-इज़रायल के बीच जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने सुरक्षा चिंताओं के कारण बड़ा फैसला लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम प्रबंधन ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिना मैच खेले लंदन लौटने का निर्णय किया है।
जहां एक तरफ इंग्लैंड (England) की टीम भारत के खिलाफ 5 मार्च को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भिड़ेगी वही दूसरी तरफ इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। अमेरिका और इज़रायल द्वारा ईरान पर हमलों के बाद जारी जवाबी कार्रवाई से यूएई समेत पूरे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं बढ़ गई हैं।
इसी कारण ईसीबी ने इंग्लैंड लॉयंस का यूएई दौरा रद्द कर दिया है और अबू धाबी में इंग्लैंड महिला टीम का ट्रेनिंग कैंप भी स्थगित कर दिया है। पाकिस्तान शाहीन के खिलाफ चल रही सीरीज के बाकी मैच भी रद्द कर दिए गए हैं। बोर्ड ने खिलाड़ियों और स्टाफ को सुरक्षित रूप से ब्रिटेन वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने यूएई दौरा किया रद्द
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने सुरक्षा कारणों से इंग्लैंड लॉयंस का यूएई दौरा पूरी तरह रद्द कर दिया है। साथ ही, इंग्लैंड महिला टीम का अबू धाबी में प्रस्तावित ट्रेनिंग कैंप भी स्थगित कर दिया गया है।
इंग्लैंड लायंस की टीम पाकिस्तान के शाहीन के खिलाफ अबू धाबी में पांच वनडे मैचों की सीरीज खेल रही थी। सीरीज का दूसरा मुकाबला पहले ही रद्द हो चुका था, जबकि अब शेष तीन मैच भी रद्द कर दिए गए हैं।
ईसीबी ने खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ को सुरक्षित रूप से ब्रिटेन वापस लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि, क्षेत्र में जारी तनाव के चलते हवाई उड़ानों पर असर पड़ा है, जिससे अबू धाबी में मौजूद टीम को यात्रा संबंधी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
दौरे पर खेले गए कुल चार मुकाबले
इंग्लैंड लॉयंस (England) और पाकिस्तान शाहीन के बीच इस दौरे पर कुल तीन टी20 और पांच वनडे मैच खेले जाने थे, जिनका समापन 9 मार्च को होना था। दौरे की शुरुआत टी20 सीरीज से हुई, जिसमें इंग्लैंड लॉयंस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3-0 से सीरीज अपने नाम की।
इसके बाद वनडे सीरीज शुरू हुई और इंग्लैंड ने पहला मुकाबला जीतकर अच्छी शुरुआत की। हालांकि, दूसरे वनडे से पहले मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण हालात बिगड़ गए और शेष मैच रद्द कर दिए गए। इस तरह दोनों टीमों के बीच कुल चार मुकाबले ही खेले जा सके।