Headlines
Loading...
UP कौन थे 'फरसा वाले बाबा'? जिनकी मौत पर मथुरा में हुआ भारी बवाल, हाइवे जाम कर भीड़ ने की पत्थरबाजी...

UP कौन थे 'फरसा वाले बाबा'? जिनकी मौत पर मथुरा में हुआ भारी बवाल, हाइवे जाम कर भीड़ ने की पत्थरबाजी...

मथुरा के कोसीकलां इलाके में गौरक्षक फरसा वाले बाबा की मौत के बाद भारी बवाल शुरू हो गया है. आरोप है कि गौ-तस्करों ने बाबा चंद्रशेखर की बाइक को टक्कर मारकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया.घटना से गुस्साए समर्थकों ने दिल्ली-आगरा हाइवे पर चक्का जाम कर दिया. मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है. हाइवे पर गुस्साई भीड़ ने पत्थरबाजी भी की, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी मामले का संज्ञान लिया है. आखिर ये फरसा वाले बाबा कौन हैं? जिनकी मौत पर मथुरा में हंगामा मचा हुआ है।

कौन हैं फरसा वाले बाबा?

फरसा वाले बाबा का असली नाम चंद्रशेखर था. वह अपने साथ कुल्हाड़ी जैसा शस्त्र फरसा रखते थे. इसी खास अंदाज की वजह से उन्हें 'फरसा वाले बाबा' के नाम से जाना जाता था. वो मुख्य रूप से मथुरा के कोसीकलां और आसपास के इलाकों में अवैध गौ तस्करी को रोकने के लिए सक्रिय रहते थे. बाबा कुछ हिंदूवादी संगठनों से भी जुड़े हुए थे. बाबा के समर्थकों ने मांग की है कि उन्हें गौ पुत्र शहीद का दर्जा दिया जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

 Farsa Wale Baba

आज क्या हुआ था?

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंद्रशेखर बाबा को गोतस्करी की सूचना मिली थी, जिसके बाद वे तुरंत अपनी बाइक से संदिग्ध तस्करों का पीछा करने निकल पड़े. बताया जा रहा है कि जब उन्होंने तस्करों की गाड़ी को रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने उन्हें कुचलने की नीयत से तेज रफ्तार में वाहन उनकी ओर मोड़ दिया. इस भीषण टक्कर में बाबा गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और हिंदूवादी संगठनों में भारी रोष फैल गया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली-आगरा नेशनल हाइवे पर जाम लगाया और पुलिस पर पथराव भी किया।

पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा

घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना में शामिल एक युवक को मौके से ही पकड़ लिया जबकि तीन अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ की जा रही है और फरार आरोपियों की तलाश के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं।

Farsa Wale Baba 

साथ ही, आसपास के क्षेत्रों में नाकाबंदी कर दी गई है ताकि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपी के बयान के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जो लोग भी इसमें शामिल हैं, किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।