Headlines
Loading...
ना आव देखा ना ताव, जो आया उसे छक्का मारा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने बुमराह-हेजलवुड समेत इन गेंदबाजी की उधेड़ी बखिया !!...

ना आव देखा ना ताव, जो आया उसे छक्का मारा, 15 वर्षीय सूर्यवंशी ने बुमराह-हेजलवुड समेत इन गेंदबाजी की उधेड़ी बखिया !!...

साल 2025 के लिए हुए मेगा ऑक्शन में जब राजस्थान रॉयल्स ने वैभव सूर्यवंशी को 1.10 करोड़ की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था तब किसने सोचा होगा कि यह 14 वर्षीय लड़का दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों के लिए एक दिन शामत बन जाएगा। किसी ने सोचा हो या ना, लेकिन वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्ले की धार से इसे साबित जरूर कर दिया है। 

साल 2025 में जब आईपीएल शुरू हुआ तब वैभव के लिए राजस्थान की प्लेइंग XI में जगह नहीं बन रही थी, लेकिन इसे वैभव के लिए सौभाग्य ही कहेंगे कि उसी दौरान आईपीएल के मिड सीजन में संजू चोटिग हो गए और सूर्यवंशी को पहला मैच खेलने का मौका मिला। उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला आईपीएल मैच खेला और तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को पहली ही गेंद पर छक्का जड़कर अपने करियर की शुरुआत की। 

ठाकुर के खिलाफ पहली गेंद पर छक्का मारना वैभव के लिए कोई इत्तेफाक नहीं था, बल्कि इस वंडर बॉय ने इसे अपनी आदत में शामिल कर लिया है। उन्होंने अब तक आधे दर्जन से अधिक गेंदबाजों की गेंदों पर छक्के से शुरूआत की है।

पहली गेंद पर छक्का सूर्यवंशी की आदत

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं और इस लीग में सबसे तेज शतक जड़ने वाले ओवरऑल दूसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले आईपीएल में सबसे तेज शतक जड़ने के मामले में सिर्फ क्रिस गेल का नाम है। सूर्यवंशी ने पिछले साल की अपनी लय को इस साल भी बरकरार रखा है। पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ काफी चर्चा थी कि सूर्यवंशी बुमराह के खिलाफ कैसा खेल दिखाएंगे। हर कोई उन्हें अपने युग के सबसे बेहतरीन गेंदबाज का सामना करते देखना चाहता था। सूर्यवंशी ने बुमराह का सामना किया और पहली ही गेंद पर उनकी बादशाहत पर प्रश्चचिन्ह खड़े कर दिए। बुमराह को पहली गेंद पर छक्का जड़ दिया। इसके बाद गेंदबाजी के लिए आए ट्रेंट बोल्ड को भी छक्के मारे। इतना ही नहीं उन्होंने शार्दुल ठाकुर को तो रडार पर ही ले लिया।

हेजलवुड भुवी को भी रडार पर लिया

वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह, ठाकुर और बोल्ट को तो रडार पर लिया ही था, उन्होंने अगले मैच में आईपीएल के सबसे सफल तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को भी नहीं बक्शा। पिछले सीजन जब भुवी से सामना हुआ था तब सूर्यवंशी ने उनकी गेंद पर छक्का जड़ा था, लेकिन अगली ही गेंद पर अनुभवी कुमार ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया था। इसकी क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही थी और आरसीबी फैंस लिख भी रहे थे कि बुमराह के सामने चौके-छक्के मारना आसान है लेकिन भुवी के सामने नहीं। 

हालांकि, आज के मैच में फैंस की इस धारणा को भी सूर्यवंशी ने गलत साबित कर दिया। उन्होंने भुवी की पहली गेंद पर ही चौके से शुरुआत की और उसके बाद रडार पर ही ले लिया। मौजूदा समय में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हेजलवुड का सामना सूर्यवंशी ने 2026 के आईपीएल सीजन में किया और पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। तीन लगातार चौके जड़ने के बाद उन्हें आखिरी गेंद पर एक छक्का भी लगाया। इस तरह से उन्होंने हेजलवुड की चार ही गेंदों पर 18 रन बना दिए और आरसीबी की गेंदबाजी यूनिट के सरदार को ही नेस्तनाबूत कर दिया।

आज के मैच की बात करें तो आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने जैसे तैसे 201 रनों का स्कोर बनाया था, जिसे राजस्थान रॉयल्स ने सू्र्यवंशी के 26 गेंदों में 78 और जुरैल के 81 रनों की मदद से 18 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर आसानी से हासिल कर लिया।