Headlines
Loading...
'OBC का लड़का मुख्यमंत्री हो गया तो सब BJP वाला...', सम्राट चौधरी पर पप्पू यादव का आया बड़ा बयान...

'OBC का लड़का मुख्यमंत्री हो गया तो सब BJP वाला...', सम्राट चौधरी पर पप्पू यादव का आया बड़ा बयान...

बिहार राज्य ब्यूरो। सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने से पूर्णिया सांसद पप्पू यादव भी खुश हैं। शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को मीडिया से बातचीत में वे सम्राट चौधरी का समर्थन करते नजर आए। पप्पू यादव ने कहा कि अगर गरीब और ओबीसी के लड़के को मुख्यमंत्री बना दिया गया तो अब उसको कुछ दिन बख्श दीजिए। हमाम में सब नंगे हैं।

पप्पू यादव ने कहा, "ओबीसी का एक लड़का मुख्यमंत्री हो गया तो अब सब बीजेपी वाला गरिया रहा है ऊपर से नीचे… अपराधी है, अपराधी है… और ये लोग दूध के धुले हैं।"

अब बीजेपी को ये पच नहीं रहा: पप्पू यादव
उन्होंने आगे कहा, "सब तो एक ही थाली के चट्टे-बट्टे हैं... अब नीतीश जी की चॉइस थी तो बन गए. अब बीजेपी को ये पच नहीं रहा है। बीजेपी वाले गरिया रहे कि ओबीसी का कैसे हो गया… गरीब आदमी कैसे बन गया…"

जेडीयू ने भी की सम्राट चौधरी की तारीफ

दूसरी ओर सम्राट चौधरी के एक बयान पर जेडीयू के नेता नीरज कुमार भी उनकी तारीफ करते नजर आए। दरअसल सम्राट चौधरी ने कहा है कि शराबबंदी कानून बिहार में लागू रहेगा। इस पर नीरज कुमार ने कहा है कि सम्राट चौधरी ने शराबबंदी पर संकल्प की 'चौधराहट' दिखाई है. नीरज कुमार ने शनिवार (18 अप्रैल, 2026) को अपने एक्स हैंडल से वीडियो बयान जारी किया है।
जेडीयू नेता और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि समाज के बदलाव की पटकथा, इसमें महिलाओं का सम्मान, दलित, अतिपिछड़ा एवं युवाओं की नई सोच का जो बिहार बनाना है उसमें शराब से दूर रहना है। निश्चित रूप से सम्राट चौधरी बधाई के पात्र हैं कि आपने जनता की भावना का प्रकटीकरण किया है।