Headlines
Loading...
काशी एक्सप्रेस में 25 लाख के गहने चोरी, कोच अटेंडेंट पर शक, लड़की की शादी के लिए मुंबई से लाई थीं सामान, कैंट GRP में FIR दर्ज...

काशी एक्सप्रेस में 25 लाख के गहने चोरी, कोच अटेंडेंट पर शक, लड़की की शादी के लिए मुंबई से लाई थीं सामान, कैंट GRP में FIR दर्ज...

वाराणसी, ब्यूरो। काशी एक्सप्रेस की एसी बोगी से लाखों रुपए कीमती आभूषण चोरी हो गया। घर पहुंचने के बाद महिला यात्री को घटना की जानकारी हुई। भुक्तभोगी की तहरीर पर शुक्रवार को कैंट जीआरपी ने मुक़दमा दर्ज कर लिया है। और अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। 

जौनपुर के सिकरारा बरौली की रहने वाली काजल यादव ने लिखित तहरीर में बताया कि गत 22 अप्रैल को वह गाड़ी संख्या - 15017 काशी एक्सप्रेस के बी -2 बोगी में अपनी जेठानी विभा यादव के साथ यात्रा कर रही थी।

उन्हें लोकमान्य तिलक टर्मिनल स्टेशन से जंघई आना था। सामान ज्यादा होने के कारण कोच अटेंडेंट शिवम गुप्ता ने उनका तीन बैग अपने लॉकर में रख लिया। सुरक्षित निगरानी के लिए बदले में काजल से सात सौ रुपए भी लिए। महिला ने बताया कि अगले दिन जंघई स्टेशन पर कोच अटेंडेंट ने उक्त सामान को बाहर रख दिया। घर पहुंचने के बाद शाम लगभग चार बजे उन्होंने अपना बैग खोला।

बैग से क्या-क्या हुआ चोरी?

बैग में रखा सोने का तीन झुमका, कान का आयरन, सोने की झाली, सोने का हार, सोने की दो चेन, छह अंगूठी, तीन जोड़ी पायल, बिछिया, मंगलसूत्र, चार सोने की चुड़ी गायब था। इसकी सूचना रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर भी दी गई।

वहीं, इंटरनेट मीडिया प्लेटफार्म "एक्स " के जरिए रेल मदद एप पर शिकायत की गई। इस घटना के बाबत कैंट स्टेशन स्थित जीआरपी थाने पर तहरीर दी गई। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज करके घटना क्षेत्र सिकरारा पुलिस थाने को स्थानांतरित कर दिया।