दीप्ति शर्मा ने 5 विकेट ले उड़ाए साउथ अफ्रीका के होश, भारतीय टीम ने 14 रन से जीता चौथा T20I मैच, सीरीज 3/1 हुआ, कल अंतिम मैच...
INDW VS SAW: भारतीय महिला क्रिकेट टीम इस वक्त साउथ अफ्रीका दौरे पर है। जहां, भारत-साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है। शनिवार को खेले गए चौथे टी-20 मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने मजबूती से वापसी की 14 रनों से जीत दर्ज की। इस जीत में भारत की स्टार परफॉर्मर रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने अपनी विकेटचटकाऊ गेंदबाजी से भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
भारत ने बनाया था 185/5 रन का स्कोर
साउथ अफ्रीका भारत के बीच खेले गए चौथे टी-20 मैच में टॉस हारकर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी. 20 ओवर में भारतीय टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 185 रन बोर्ड पर लगाए. भारत की ओर से सबसे बड़ी पारी जेमिमा रोड्रिक्स ने 29 गेंद पर 43 रन बनाए। अनष्का शर्मा 27(18) रन बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर 22(16) रन बनाए. दीप्ति शर्मा ने 36(26) रिचा घोष ने 34(18) रनों की नाबाद पारी खेली. इस तरह भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रनों का लक्ष्य निर्धारित किया।
14 रन से भारत ने जीता मैच
भारतीय टीम के दिए 185 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम की ओर से निराशाजनक बल्लेबाजी देखने को मिली टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 171 रन बना पाई. नतीजन, 14 रन से भारत ने जीत दर्ज कर ली. इस मैच में साउथ अफ्रीका की ओर से ओपनिंग बल्लेबाज सुने लुस ने 40, तेजमिन ब्रिट्स ने 30, काइला रेनेके 21 एली मारी मार्क ने 21 रनों की पारी खेली।
दीप्ति शर्मा ने पंजा खोलकर भारत को दिलाई जीत
भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की हीरो रहीं दीप्ति शर्मा, जिन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 4 ओवर का शानदार स्पेल फेंका, जिसमें 19 रन देकर 5 विकेट चटकाए. इस शानदार गेंदबाजी के लिए दीप्ति को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. दीप्ति के अलावा, क्रांति गौडड, श्रीचरणी, केशवी गौतम शेफाली वर्मा ने 1-1 विकेट लिए।
1-3 पर पहुंची सीरीज
भारत साउथ अफ्रीका के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज के 4 मैच खेले जा चुके हैं. जहां, शुरुआती तीन मैचों में साउथ अफ्रीका ने जीत दर्ज की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली. हालांकि, चौथे मुकाबले में भारतीय महिला टीम ने मजबूती से वापसी की सीरीज को 1-3 पर पहुंचा दिया है। अब INDW VS SAW सीरीज का पांचवां मैच 27 अप्रैल को खेला जाएगा।