Aadhaar Redesign: क्यों बदल रहा है आधार कार्ड का डिजाइन? जानें नए टेक्निकल फीचर्स और आपको क्या करना होगा? जानें...
Aadhaar Card Redesign: आपकी प्राइवेसी की सुरक्षा और धोखाधड़ी को कम करने के लिए आधार कार्ड का डिजाइन बदला जा सकता है। द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार नए डिजाइन में आधार कार्ड पर सिर्फ फोटो और QR कोड होगा। फिलहाल कार्ड पर छपी मिलने वाली तमाम जानकारी कार्ड पर दिए QR कोड में एन्क्रिप्टेड तरीके से सेव होगी। इसे आधार ऐप के जरिए स्कैन करके देखा या वेरिफाई किया जा सकेगा।
Aadhaar Card Security: UIDAI द्वारा नए आधार कार्ड ऐप को लॉन्च करने के बाद भी कई ऐसी जगहें हैं, जहां जरूरत पड़ने पर आधार की फोटोकॉपी को जमा करना पड़ता है। ऐसे में अक्सर डर बना रहता है कि आधार की फोटोकॉपी का कोई गलत इस्तेमाल न कर ले। सरकार ने इसे सुधारने के लिए बड़ा फैसला लिया है।
"केसरी न्यूज 24" मीडिया नेटवर्क की रिपोर्ट के अनुसार जल्द ही आधार कार्ड का डिजाइन बदला जाएगा। रिपोर्ट के अनुसार डिजाइन में होने वाले इस बदलाव के बाद आधार कार्ड पर से यूजर की निजी जानकारी जैसे कि नाम, पता, आधार नंबर हटा लिया जाएगा। इससे यूजर्स की प्राइवेसी बेहतर होगी और अगर आप कहीं आधार की फोटोकॉपी का इस्तेमाल करेंगे, तो भी आपकी जानकारी लीक होने या फोटोकॉपी का गलत इस्तेमाल होने का डर नहीं रहेगा।
कैसा होगा नया आधार कार्ड?
रिपोर्ट के मुताबिक आधार कार्ड का नया डिजाइन काफी अलग होगा। पहले कार्ड पर नाम, पता, और 12 अंकों वाला आधार नंबर छपा होता था। नए कार्ड में सिर्फ आपकी फोटो और एक सुरक्षित QR कोड होगा। इस QR कोड का फायदा होगा कि आपसे जुड़ी जानकारी जैसे नाम, पता, जन्मतिथि और आधार नंबर अब कार्ड पर छपने के बजाय QR कोड के अंदर एन्क्रिप्टेड रूप में छिपी होगी।
इसे रीड करने के लिए सरकार द्वारा अधिकृत स्कैनर या UIDAI के आधिकारिक ऐप से ही खोला जा सकेगा। ऐसे में आधार की फिजिकल कॉपी इस्तेमाल करने पर भी निजी जानकारी लीक होने का डर नहीं रहेगा।
क्यों बदल रहा है आधार कार्ड?
इस बदलाव की बड़ी वजह धोखाधड़ी को रोकना और लोगों की निजी जानकारी को प्राइवेट बनाए रखना है। रिपोर्ट के मुताबिक कई बार अलग-अलग संस्थान आपकी जानकारी के बिना आपके आधार कार्ड को स्टोर कर लेते हैं। जो कि प्राइवेसी और सुरक्षा के नजरिए से खतरनाक होता है। वहीं जब आधार पर आपकी तस्वीर और सिर्फ QR कोड होगा, तो कार्ड के गलत इस्तेमाल की संभावना भी कम हो जाएगी।
गौरतलब है कि UIDAI पहले ही आधार के डिजिटल इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए ऐप का नया वर्जन ला चुका है। इसके जरिए डिजिटल तरीके से आधार को शेयर करना और आधार को स्कैन कर जानकारी को कंफर्म करना काफी आसान हो जाता है। अब सरकार कुछ ऐसा ही कार्ड में बदलाव करके भी करना चाह रही है।
आपको क्या करना होगा?
रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने आधार विजन 2032 के तहत एक योजना तैयार की है। इसके लिए खास उच्च-स्तरीय समिति भी बनाई गई है, जो भविष्य की सुरक्षा जरूरतों और डेटा प्राइवेसी पर काम कर रही है। इसके लिए एक ऐसी व्यवस्था बनाई जाएगी जिसमें कागजों पर निर्भर्ता कम हो और डिजिटल फर्स्ट सिसटम में वेरिफिकेशन तेज और आसान हो।
फिलहाल, आप और जानकारी आने तक आधार कार्ड की फिजिकल कॉपी इस्तेमाल करने की जगह आधार ऐप को इस्तेमाल करें। जैसे ही सरकार नए आधार डिजाइन को ऑफिशियल करती है, आप UIDAI की वेबसाइट के जरिए नए आधार की फिजिकल कॉपी को ऑर्डर कर पाएंगे। यह कुछ ऐसा ही होगा जैसे आप फिलहाल आधार के PVC कार्ड को ऑर्डर करते हैं।