Headlines
Loading...
BIZZ Deal: Jio यूजर्स सावधान!... 90 दिन इनएक्टिव सिम होगा बंद, नंबर किसी और को मिलेगा; जानें पूरा नियम...

BIZZ Deal: Jio यूजर्स सावधान!... 90 दिन इनएक्टिव सिम होगा बंद, नंबर किसी और को मिलेगा; जानें पूरा नियम...

Jio SIM deactivate rule: अगर आपके पास भी कोई ऐसा Jio सिम है जिसे आपने सिर्फ बैंक ओटीपी या बैकअप के लिए रखा हुआ है? अगर हां, तो सावधान हो जाइए! दरअसल, रिलायंस जियो ने अब उन सिम कार्ड्स को हमेशा के लिए बंद करना शुरू कर दिया है जो लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं हैं.सोचिए, अगर अचानक आपके उस 'जरूरी' नंबर पर "No Service" लिखा आने लगे, तो न आपके बैंकिंग ट्रांजैक्शन पूरे होंगे और न ही आप अपना पुराना व्हाट्सएप अकाउंट बचा पाएंगे. आज हम आपको बताएंगे रिलायंस जियो की उस नई सख्ती के बारे में जिसके तहत आपका नंबर न सिर्फ बंद हो सकता है, बल्कि वो किसी और अजनबी को बेचा भी जा सकता है।

जानें क्या है TRAI का 90 दिन वाला नियम?

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के मुताबिक, अगर कोई मोबाइल नंबर लगातार 90 दिनों तक पूरी तरह इनएक्टिव रहता है. उस नंबर से न कोई कॉल की गई, न SMS भेजा गया और न ही डेटा इस्तेमाल हुआ. तो ऐसे में टेलीकॉम कंपनी उसे डीएक्टिवेट करने का अधिकार रखती है. इतना ही नहीं, 90 दिन पूरे होने के बाद कंपनियां आपके नंबर पर मौजूद बैलेंस से करीब 20 रुपये काटकर 30 दिनों की अतिरिक्त वैलिडिटी दे सकती हैं. लेकिन अगर आपके अकाउंट में बैलेंस ही नहीं है, तो आपका नंबर सीधे 15 दिनों के ग्रेस पीरियड में चला जाता है. इस दौरान रिचार्ज न कराने पर नंबर हमेशा के लिए बंद हो सकता है और किसी दूसरे यूज़र को अलॉट किया जा सकता है।

नंबर एक्टिव रखने का सबसे सस्ता जियो प्लान

अपने नंबर को बंद होने से बचाने का सबसे आसान तरीका एक बेसिक वैलिडिटी वाला प्लान लेना है. जियो का 189 रुपये वाला प्लान इसके लिए सबसे बेहतर है. इस प्लान में आपको 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है, साथ ही 2GB हाई-स्पीड डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 300 SMS दिए जाते हैं. ध्यान रहे कि सिर्फ 11 रुपये या छोटे डेटा वाउचर लेने से आपका नंबर एक्टिव नहीं रहेगा, क्योंकि ये पैक्स तभी काम करते हैं जब पहले से कोई बेस प्लान एक्टिव हो. इसलिए अपना नंबर बचाने के लिए कम से कम एक वैलिडिटी प्लान लेना ही पड़ेगा।

BSNL का 599 रुपये वाला धमाकेदार प्लान

एक तरफ जहां निजी कंपनियां टैरिफ बढ़ा रही हैं, वहीं सरकारी कंपनी BSNL ने एक ऐसा प्लान पेश किया है जिसने हलचल मचा दी है. BSNL का 599 रुपये वाला प्लान 70 दिनों की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है. इसमें यूजर्स को कुल 210GB डेटा (3GB प्रतिदिन) मिलता है. साथ ही सभी नेटवर्क्स पर अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज 100 फ्री SMS की सुविधा भी है. यह प्लान फ्री नेशनल रोमिंग के साथ आता है जो उन यूजर्स के लिए बेहतरीन है जो भारी डेटा इस्तेमाल करते हैं और लंबी वैलिडिटी चाहते हैं।

Jio का 949 रुपये वाला एंटरटेनमेंट पैक

उन यूजर्स के लिए जो बार-बार रिचार्ज की झंझट नहीं चाहते हैं उनके लिए Jio का 949 रुपये वाला प्लान एक अचछा विकल्प है. इसमें 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ प्रतिदिन 2GB डेटा (कुल 168GB) मिलता है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत इसका OTT बेनिफिट है, जिसमें 3 महीने का JioHotstar सब्सक्रिप्शन मुफ्त मिलता है. इसके अलावा JioTV, JioAI Cloud और 5G नेटवर्क वाले इलाकों में अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा भी उठाया जा सकता है।