Headlines
Loading...
'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान आया सामने...

'मुझे उस शादी में नहीं रहना', Aishwarya Rai संग 19 साल के रिश्ते पर पति अभिषेक बच्चन का बड़ा बयान आया सामने...

Abhishek Bachchan and Aishwarya Rai: बॉलीवुड के पॉपुलर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय लंबे समय से अपने रिश्ते को लेकर खबरों में बने हुए हैं। तलाक और अलगाव की अफवाहें अक्सर सुर्खियां बनती रही हैं लेकिन अब अभिषेक बच्चन ने इन सब पर खुलकर अपनी बात रखी है। 

अभिषेक बच्चन ने कहा- हमारा रिश्ता बराबरी और समझदारी का है

हाल ही में लिली सिंह को दिए एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनका रिश्ता शुरुआत से ही बराबरी और समझदारी पर आधारित रहा है। उन्होंने कहा कि उनके बीच कभी भी ऐसा नहीं हुआ कि एक काम करे और दूसरा सिर्फ घर संभाले। एक्टर उस तरह की शादी में रहना पसंद नहीं करते हैं।

'शादी एक टीमवर्क है, कपल सिर्फ रोल निभाते हैं'

अभिषेक बच्चन ने बताया कि शादी एक टीमवर्क है, जहां दोनों पार्टनर अपनी-अपनी भूमिका निभाते हैं। अभिषेक बच्चन ने इस बात को भी स्वीकार किया कि जब उनके माता-पिता यानी अमिताभ बच्चन और जया बच्चन की शादी हुई थी, तब उनकी मां उनके पापा से ज्यादा बड़ी स्टार थीं।'एक-दूसरे को आगे बढ़ने का मौका दें'

-इसी बात का जिक्र करते हुए अभिषेक बच्चन ने कहा- किसी रिश्ते में ये मायने नहीं रखता कि कौन ज्यादा सफल है बल्कि ये जरूरी है कि दोनों एक-दूसरे को आगे बढ़ने का मौका दें। अभिषेक बच्चन ने साफ कहा कि वह ऐसे रिश्ते में विश्वास नहीं रखते, जहां पत्नी को सिर्फ इसलिए अपना करियर छोड़ना पड़े ताकि पति खुद को मजबूत महसूस कर सके।

-अभिषेक बच्चन ने कहा- मैं उस तरह का इंसान नहीं हूं जो चाहता है कि दूसरा हार जाए ताकि मैं जीत जाऊं। मेरी पत्नी भी इसी सोच को मानती हैं, यही हमारी ताकत है।

-अभिषेक बच्चन ने बताया कि उनकी और ऐश्वर्या राय की दोस्ती फिल्म 'ढाई अक्षर प्रेम के' शूटिंग के दौरान हुई थी। उस समय दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त थे और धीरे-धीरे यही दोस्ती एक मजबूत रिश्ते में बदल गई।

पैरेंटिंग पर को लेकर अभिषेक बच्चन ने कही ऐसी बात

अभिषेक बच्चन ने अपनी बेटी आराध्या बच्चन की परवरिश को लेकर भी दिलचस्प बातें शेयर कीं। उन्होंने कहा- बच्चे देखकर सीखते हैं, सुनकर नहीं। ऐसे में पैरेंट्स को खुद उदाहरण बनना चाहिए। अभिषेक बच्चन के अनुसार घर में दोनों मिलकर आराध्या के लिए अपना बेस्ट वर्जन बनने की कोशिश करते हैं।

'मां-बाप के उसूल ही बच्चों की असली सीख'

-अभिषेक बच्चन का मानना है कि बच्चों को सिखाने का सबसे अच्छा तरीका उन्हें जीकर दिखाना है। उन्होंने कहा कि जब माता-पिता अपने सिद्धांतों पर चलते हैं, तो बच्चे खुद-ब-खुद उन्हें अपनाते हैं।

-जानकारी के अनुसार अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 2007 में शादी की थी। इस साल उनका रिश्ता 19 साल का होने जा रहा है और आज भी उतना ही मजबूत नजर आता है।

रिश्ते की असली ताकत- बराबरी और समझ

अभिषेक बच्चन की बातों से साफ है कि उनका और पत्नी ऐश्वर्या राय का रिश्ता किसी प्रतिस्पर्धा पर नहीं बल्कि सम्मान, समझ और बराबरी पर टिका है। ना कोई आगे, ना कोई पीछे, बस साथ चलने का वादा और शायद यही वजह है कि तमाम अफवाहों के बावजूद यह रिश्ता आज भी कायम है।