Headlines
Loading...
CSK vs PBKS IPL: आयुष ने खेली आतिशी पारी, सरफराज और दुबे की तूफानी बल्लेबाजी,  चेन्नई की भी आतिशी बल्लेबाजी,177/3...

CSK vs PBKS IPL: आयुष ने खेली आतिशी पारी, सरफराज और दुबे की तूफानी बल्लेबाजी, चेन्नई की भी आतिशी बल्लेबाजी,177/3...

CSK vs PBKS IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 7वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने घरेलू मैदान पर शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो शुरुआती झटकों के बावजूद चेन्नई के पक्ष में जाता दिखा। 

पिछले मैच में शून्य पर आउट होने वाले 20 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने आलोचकों को करारा जवाब देते हुए सीजन का अपना पहला अर्धशतक जड़ा। म्हात्रे ने मात्र 43 गेंदों में 73 रनों की आतिशी पारी खेली, जिसमें 5 गगनचुंबी छक्के और 6 चौके शामिल थे।

सरफराज और दुबे का 'डेथ ओवर' में कोहराम

चेन्नई की पारी को असली रफ्तार मिडिल और डेथ ओवरों में मिली। सरफराज खान ने मैदान पर आते ही पंजाब के गेंदबाजों पर धावा बोल दिया। उन्होंने मात्र 12 गेंदों में 266.67 के स्ट्राइक रेट से 32 रन कूट डाले, जिसमें 6 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। सरफराज के आउट होने के बाद अनुभवी शिवम दुबे ने कमान संभाली और नाबाद 45 रनों (28 गेंद) की पारी खेलकर टीम को 200 के पार पहुंचाया। चेन्नई ने आखिरी 6 ओवरों में जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 79 रन बटोरे।

पंजाब के गेंदबाजों का हाल

पंजाब किंग्स के लिए विजयकुमार वैशाक सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने आयुष म्हात्रे और सरफराज खान जैसे खतरनाक बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (28) का विकेट लिया, लेकिन वह रनों की गति पर अंकुश लगाने में पूरी तरह सफल नहीं रहे। संजू सैमसन एक बार फिर उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे और मात्र 7 रन बनाकर चलते बने।

पिछले मुकाबले में कैसा रहा था हाल?

चेन्नई सुपर किंग्स को अपने पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ करारी हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस मैच में टीम ने अपनी बल्लेबाजी की गहराई दिखाई है। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने गुजरात के खिलाफ अपना पहला मैच जीता था और अब उनके सामने चेपॉक की स्पिन मददगार पिच पर 210 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा। 

अब देखना होगा कि पंजाब के बल्लेबाज ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए दो विकेट खोकर दस ओवर में 114 रन बनाए थे।