बुद्ध पूर्णिमा पर CM सम्राट चौधरी का गयाजी दौरा, विष्णुपद और महाबोधि कोरिडोर की करेंगे समीक्षा...
बिहार, गयाजी। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक मई को एक दिवसीय दौरा पर गयाजी और बोधगया आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिला प्रशासन एक्टिव मूड में दिख रहा है।मुख्यमंत्री samrat choudhary का जहां भी संभावित कार्यक्रम हैं, वैसे स्थल पर सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, पार्किंग ऐसे अनेकों पहलुओं की जांच किया जा रहा है।
इसी क्रम में सोमवार को वरीय पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी विष्णपुद मंदिर पहुंचे।
मंदिर के प्रवेश व निकास द्वार के साथ-साथ सुरक्षा पहलुओं की जानकारी ली। पुलिस प्रशासन ने मंदिर जाने के रास्ता, गर्भगृह स्थल, विष्ण्पुद प्रबंधकारिणी समिति का कार्यालय कक्ष, पूजा-अर्चना स्थल, देवघाट सहित मंदिर के गलियारा का जायजा लिया।
इन स्थल पर संचालित दुकान, आवास, होटल एवं धर्मशाला की बेहतर तरीके से जांच करने का आदेश दिए हैं। पुलिस प्रशासन सूत्रों के अनुसार एक मई को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी विष्णपुद मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
निरीक्षण के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण, पार्किंग व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक तैयारियों का सूक्ष्मता से जायजा लिया गया। संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त एवं प्रभावी बनाए रखने का निर्देश दिया गया।
सीएम बोधगया में करेंगे विष्णुपद व महाबोधि कोरिडोर की समीक्षा
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एक दिवसीय दौरा एक मई को गयाजी आएंगे। यह सरकारी कार्यक्रम निर्धारित है। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री बोधगया के राज्य अतिथि निवास में बोधगया के महाबोधि कोरिेडाेर एवं गयाजी के विष्णुपद कोरिडोर की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री बनने के बाद गयाजी के विष्णुपद कोरिडोर की समीक्षा पटना में की गई थी। इसमें कोरिडोर अलग-अलग मॉडल व प्रोजेक्ट दिखाया गया था। उम्मीद की जा रही है कि दोनों कोरिडोर पर एक मई को मुख्यमंत्री की उपस्थिति में अंतिम मुहर लगेगी। उसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।