Headlines
Loading...
बेकार मोबाइल पर है विदेशी ताकतों की नजर, बिहार-यूपी पुलिस की कार्रवाई में चौंकाने वाला हुआ खुलासा...

बेकार मोबाइल पर है विदेशी ताकतों की नजर, बिहार-यूपी पुलिस की कार्रवाई में चौंकाने वाला हुआ खुलासा...

बिदेशी डेटा सेंटर वाले बिहार के कबाड़ियों से पुराने मोबाइल का मदर बोर्ड खरीद रहे हैं। इस मदर बोर्ड से डेटा चोरी की जा रही है। भंगार वाले के हाथों लाखों मोबाइल का डेटा विदेश पहुंच चुका है। इसका खुलासा बिहार एसटीएफ ने किया है। बिहार एसटीएफ व उत्तर प्रदेश की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है। 

पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज थाने के केस में कटिहार में भंगार वाले की गिरफ्तारी की है। भंगार व्यवसायी इस्तार आलम ने पूछताछ में पुराने मोबाइल के मदर बोर्ड से जुड़े बड़े रैकेट से पर्दा उठाया है।

बिहार एसटीएफ ने बताया है कि बीते एक अप्रैल को यूपी पुलिस के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में कटिहार के रौतारा थाने के हथिया दियरा निवासी इस्तार आलम को उसके मोबाइल के भंगार दुकान से गिरफ्तार किया गया। वह यूपी के रायबरेली जिले के लालगंज थाना कांड संख्या 95/26 में वांछित प्राथमिकी अभियुक्त था। इस्तार आलम बिहार समेत कई राज्यों में पुराने मोबाइल खरीदने का रैकेट चलाता है।

बिहार एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह फेरी वाले सहयोगियों से पुराना मोबाइल लेता है। इसके अलावा उसके सहयोगी हैदराबाद, तमिलनाडु, दिल्ली जैसे बड़े शहरों से भी पुराने मोबाइल की खरीदारी करते हैं। इन पुराने मोबाइल को तोड़कर उसका मदर बोर्ड दूसरे फेरी वाले को बेच दिया जाता है।

आजकल महंगे और लेटेस्ट मोबाइल के शौक में युवा पीढ़ी के लोग पुराना मोबाइल बदलने को तत्पर रहते हैं। कई बार पुराना मोबाइल बगैर डेटा हटाए बेच भी देते हैं। पुराना मोबाइल कई बार कबाड़ में भी बेचा जाता है। आजकल बिहार में पुराने मोबाइल से सामान खरीब बिक्री का भी धंधा जोरों पर है। लेकिन, अनजान हाथों में पुराना मोबाइल चाहे बेकार ही क्यों ना हो ,देना जोखिम भरा काम है। विदेश सेंटर ऐसे मोबाइल किसी भी जुगाड़ से जुटा रहे हैं। इनक मदर बोर्ड से डेटा रिकवर कर बड़ा खेल चल रहा है।

फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गिरोह पकड़ाया

इधर, किशनगंज में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। बांग्लादेश से सटे किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के बलुआजगीर निवासी आरोपी मनोहर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। 

पुलिस ने आरोपी के पास से 400 लोगों ने नाम के अलग-अलग आधार कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एक लैपटॉप, एक मॉनीटर, थंब स्कैनर, फिंगर प्रिंट स्कैनर, सीपीयू, पासबुक, जाति प्रमाण पत्र सहित 57 प्रकार के दस्तावेज व सामग्री जब्त की है।