Headlines
Loading...
जिस प्रयागराज में अतीक-अशरफ संग गन लेकर चलता था इरफान, वहीं उसे सरेआम मार दी गई सीने पर गोली, मचा हड़कंप तो कहानी खुली...

जिस प्रयागराज में अतीक-अशरफ संग गन लेकर चलता था इरफान, वहीं उसे सरेआम मार दी गई सीने पर गोली, मचा हड़कंप तो कहानी खुली...

UP Crime News: प्रयागराज के करेली में माफिया अतीक अहमद और उसके भाई के साथ जुड़ा रहा और दोनों का प्राइवेट गनर रहा इरफान गद्दी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. अज्ञात हमलावरों ने उस समय इरफान को गोली मार दी, जब वह घर से बाहर चाय पीने आया था.उसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ उसपर गोलियां बरसा दी।

सीने में मारी गईं गोलियां

जानकारी के मुताबिक, करेली के गौस नगर में इरफान गद्दी अपने घर से कुछ दूरी पर चाय पीने के लिए आया था. तभी दो बाइक पर बदमाश आए और उसके सीने में गोली मार दी और फरार हो गए. गोली लगते ही इरफान बीच सड़क पर ही तड़पने लगा. काफी देर बाद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

अतीक-अशरफ की सुरक्षा में बन्दूक लेकर चलता था

बताया जा है की मृतक इरफ़ान गद्दी माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की सुरक्षा में बन्दूक लेकर चलता था. इसी के साथ वह प्रॉपर्टी डीलिंग का काम भी किया करता था. माना जा रहा है कि जमीनी विवाद में हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने आशिफ दुर्रानी सहित एक अन्य पर केस दर्ज किया है।

पुलिस का एक्शन

इस घटना के बाद DCP सिटी मनीष कुमार शांडिल और एडिशनल डीसीपी राजकुमार मीणा मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुरानी रंजिश में भी हत्या की बात की जा रही है।

डीसीपी मनीष संडिल्य ने इस मामले को लेकर बताया, पुलिस पुरानी रंजिश सहित हर पहलुओं पर जांच कर रही है. कई सुराग हाथ लगे हैं। जल्द ही केस का खुलासा किया जाएगा।