डीएम सत्येंद्र कुमार ने कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टियरिंग कमेटी बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को बाढ़ से निपटने की तैयारी अभी से शुरू करने का निर्देश दिया...
वाराणसी, ब्यूरो। डीएम सत्येंद्र कुमार ने सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में बाढ़ स्टियरिंग कमेटी की बैठक में सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ से निपटने की तैयारी अभी से शुरू कर दें।
सामनेघाट स्थित फ्लिपर गेट की साफ-सफाई समय से कराई जाए। कूड़ा-कचरा के कारण अवरोध उत्पन्न न हो। इसके लिए गेट के ऊपर जाली लगाएं। उन्होंने कहा कि जनरेटर एवं पम्पों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
अस्सी नदी पर फ्लिपर गेट निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र प्रस्तुत किया जाए। रामपुर ढाब एवं ढेलवरिया में स्थायी बाढ़ राहत शिविर स्थापित करने के लिए प्रस्ताव बनाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न, डिग्निटी किट, भूसा आदि बाढ़ राहत से संबंधित समस्त निविदाएं पूरी कर लें।
राहत चौपालों का आयोजन कर आमजन को बाढ़ से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। पशुपालन विभाग 15 जून से पूर्व जरूरी दवाओं का भंडारण एवं टीकाकरण पूरा करें। सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता ने बताया कि गंगा किनारे तीन परियोजनाएं चल रही हैं।
डीएम ने 15 जून तक कार्यों को पूरा करने को कहा। बैठक में एडीएम (वित्त/राजस्व) डॉ. सदानंद गुप्ता भी रहे।