Headlines
Loading...
वाराणसी सिगरा भारत सेवाश्रम संघ के ठीक सामने सोमवार देर शाम एक युवक पेड़ पर चढ़ गया, वह कभी इस डाल तो कभी उस डाल...

वाराणसी सिगरा भारत सेवाश्रम संघ के ठीक सामने सोमवार देर शाम एक युवक पेड़ पर चढ़ गया, वह कभी इस डाल तो कभी उस डाल...

वाराणसी, ब्यूरो 20अप्रैल। सिगरा स्थित भारत सेवाश्रम संघ के ठीक सामने सोमवार देर शाम एक युवक पेड़ पर चढ़ गया। वह कभी इस डाल तो कभी उस डाल कूद रहा था। सूचना पर सिगरा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची।

उसे उतारने का प्रयास किया जाता रहा लेकिन वह इधर-उधर करता रहा। सिगरा इंस्पेक्टर संजय मिश्रा ने बताया कि करीब चार घंटे छकाने के बाद जब लोग हटे तो खुद ही कूदकर भाग गया। युवक मानसिक रूप से बीमार लग रहा था।