भुवनेश्वर :: पुरी जगन्नाथ मंदिर के भीतर खून का धब्बा दिखने से हड़कंप: रोका गया दर्शन, महाप्रभु का हुआ महास्नान, आज हुई आश्चर्यजनक घटना!
भुवनेश्वर। Puri Jagannath Temple में मंगलवार को एक असामान्य घटना के बाद महाप्रभु का बड़ा महास्नान कराया गया, जिसके चलते कुछ समय के लिए श्रद्धालुओं के दर्शन पर रोक लगा दी गई। मंदिर प्रशासन और सेवायतों के संयुक्त निर्णय के बाद यह विशेष धार्मिक प्रक्रिया पूरी की गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह मंगल आरती के बाद बड़े देउल में नियमित रूप से महाप्रभु के दर्शन जारी थे। इसी दौरान मंदिर के भीतर काठ के समीप खून के निशान देखे गए।
इस घटना से वहां मौजूद सेवायतों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना मंदिर प्रशासन को दी गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने सेवायतों के साथ बैठक कर धार्मिक परंपराओं के अनुसार बड़ा महास्नान कराने का निर्णय लिया। इसके बाद विधि-विधान से महाप्रभु का महास्नान संपन्न कराया गया।
इस प्रक्रिया के दौरान आम श्रद्धालुओं के प्रवेश और दर्शन पर अस्थायी रूप से रोक लगा दी गई, जिससे मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित किया जा सके और अनुष्ठान शांतिपूर्वक पूरा हो सके। मंदिर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि महा स्नान की प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुनः सामान्य रूप से दर्शन शुरू कर दिए गए।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मंदिर परिसर में किसी भी प्रकार की अशुद्धि या असामान्य स्थिति उत्पन्न होने पर महा स्नान जैसे विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं, ताकि पवित्रता को पुनः स्थापित किया जा सके।