वाराणसी:नशे में धुत मासूम बेटी से दुराचार करने वाला कलयुगी पिता गिरफ्तार..पूछताछ में अपना जुर्म कबूला, मेडिकल में हुई पुष्टि...
वाराणसी, ब्यूरो। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के चौबेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नशे में धुत एक कलयुगी पिता ने अपनी ही मासूम सगी बेटी के साथ दुष्कर्म कर खून के रिश्ते को शर्मसार कर दिया।
वहीं शर्मनाक कृत्य के बाद मुम्बई भाग रहे आरोपित को चौबेपुर पुलिस ने रविवार को सारनाथ रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित का मेडिकल कराया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होते ही आरोपित को जेल भेजने के लिए पुलिस विधिक कार्रवाई में जुट गई है।
पीड़ित बच्ची के मां ने पूछताछ में पुलिस अफसरों को बताया कि बीते 18 अप्रैल की देर रात गर्मी की वजह से वह छत पर सो रही थी। उसकी 08 वर्ष की बेटी कमरे में अकेले सो रही थी। इसी दौरान शराबी पति वहां पहुंचा और बेटी के साथ दुष्कर्म करने लगा। बेटी जब दर्द से चीखी तो मैं नीचे कमरे में आयी तो पति दुष्कर्म कर रहा था। वह मुझे देखकर घर से रात में ही भाग निकला।
अगले दिन सुबह बेटी को लेकर मैं थाने पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। चौबेपुर थाना प्रभारी के अनुसार पीड़ित बच्ची का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मेडिकल कराया गया। जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है।