'ये सीधे चलो...ये गुंडे लोग मारना चाह रहे हैं, ये कोई तमाशा नहीं करेगा...',रवि किशन के रोड शो में बवाल, भड़के बीजेपी सांसद...
कोलकाता, ब्यूरो। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के पहले चरण की रिकॉर्ड वोटिंग के बाद अब दूसरे चरण का चुनावी समर और अधिक हिंसक होता जा रहा है। ताजा मामला के रोड शो से सामने आया है। बीजेपी उम्मीदवार उमेश राय के समर्थन में आयोजित इस भव्य रोड शो में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ कथित टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जबरन जुलूस के बीच घुसकर हंगामा शुरू कर दिया। घटना के दौरान उपद्रवियों ने बीजेपी के झंडे फाड़ने और नारेबाजी कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।
हालांकि, भाजपा सांसद रवि किशन ने कोई हंगामा नहीं करेगा, सब सीधे चलते रहो, कार्यकर्ताओं को शांत रहने और रोड शो जारी रखने का निर्देश दिया। रवि किशन ने दो टूक कहा, 'ये हताशा का संकेत है। जब हार सामने दिखती है, तो लोग इसी तरह का हुड़दंग करते हैं। आप हमें कितना भी रोक लें, बंगाल की जनता ने परिवर्तन का मन बना लिया है, ये गुंडागर्दी अब और नहीं चलेगी।'
किन-किन बीजेपी नेताओं पर अब तक हो चुका है हमला या विरोध?
बंगाल चुनाव 2026 में केवल रवि किशन ही नहीं, बल्कि कई दिग्गज बीजेपी नेता और उम्मीदवार टीएमसी के निशाने पर रहे हैं। हावड़ा के बाली में रोड शो के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने 'जय बांग्ला' के नारे लगाते हुए सुभेंदु अधिकारी के काफिले को रोकने की कोशिश की थी, जिससे शुभेंदु काफी नाराज दिखे थे।
आसनसोल दक्षिण में चुनाव प्रचार के दौरान अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर पथराव किया गया, जिसमें उनकी कार के शीशे टूट गए थे। बंगाल चुनाव के पहले फेज के वोटिंग में कुमारगंज से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु सरकार को तो भीड़ ने खेतों में दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। दुर्गापुर में अमित शाह के रोड शो के बाद भी बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई थी, जिसमें कई लोग घायल हुए थे।
लोकतंत्र बनाम 'गुंडा राज'
बीजेपी का आरोप है कि पहले चरण में हुए 92.72% के ऐतिहासिक मतदान से टीएमसी डरी हुई है। रवि किशन ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "दीदी के गुंडे" अब डराने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन बंगाल का वोटर अब खामोश नहीं रहेगा। रवि किशन के साथ हुई इस घटना ने एक बार फिर बंगाल की कानून-व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। चुनाव आयोग ने इन घटनाओं पर रिपोर्ट तलब की है, लेकिन जमीन पर तनाव बरकरार है।
दूसरे चरण की 142 सीटों पर मतदान से पहले इस तरह की झड़पें किसी बड़े राजनीतिक तूफान का संकेत दे रही हैं। बंगाल चुनाव के बीच बीजेपी सांसद रवि किशन के रोड शो में टीएमसी कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। उमेश राय के समर्थन में निकले इस काफिले में उपद्रवियों ने खलल डालने की कोशिश की, जिस पर रवि किशन ने संयम दिखाते हुए कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का इशारा किया। बंगाल में बीजेपी नेताओं पर लगातार हो रहे हमलों ने सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।