Headlines
Loading...
संतकबीर नगर में अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, मिनटों में खाली हो गई सड़क की पटरीयाँ...

संतकबीर नगर में अतिक्रमण पर चला पुलिस का डंडा, मिनटों में खाली हो गई सड़क की पटरीयाँ...

संतकबीर नगर महुली। महुली बाजार में सड़क पटरी पर थ्री लेयर अतिक्रमण के चलते पिछले 1 महीने से आए दिन जाम की समस्या से यात्री जूझ रहे थे महुली बाजार पर करना लोगों के लिए जड़ी खीर साबित हो रही थी जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने थाना अध्यक्ष से किया था।

रविवार को थाना अध्यक्ष महुली दुर्गेश पांडे पुलिस संयुक्त टीम के साथ बाजार में पहुंचकर सड़क पटरी पर अतिक्रमणकारियों को हटवाया ही नहीं बल्कि उन्हें सख्त हिदायत देकर छोड़ दिया। थाना अध्यक्ष ने सभी दुकानदारों से सद्भावपूर्ण ढंग से अपनी अपनी दुकान सीमा के अंदर रखने की हिदायत दिया।

उन्होंने कहा कि दुकान के बाद तीन लेयर में सड़क पटरी पर अतिक्रमण के चलते जाम की समस्या पैदा होती है जिससे लोगों को आने-जाने में काफी तकलीफ होती है जिस किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने छैला रेडी वालों से चौड़ी सड़क के आसपास जाकर दुकान लगाने की हिदायत भी दिया इस दौरान उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों से सड़क पर गाड़ी खड़ी करने पर चालान की भी चेतावनी दी।

इस अवसर पर थाना अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के अलावा उप निरीक्षक संजय, सिपाही अनिल सिंह तबरेज आलम, अजीत कुमार, ऋषभ शुक्ला, महिला सिपाही नेहा मौजूद रही।