'अरे! नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले', लेंसकार्ट पर बमके बाबा बागेश्वर, कहा- भारत हमारे बाप का...
प्रयागराज/छतरपुर। न्लेंसकार्ट विवाद में हिंदू संगठनों का प्रदर्शन जारी है। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी इस मामले में बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा कि नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले।अगर तुम्हारे यहां तिलक और सिंदूर लगाने पर पाबंदी है।
लाहौर में खोल ले अपनी कंपनी
बागेश्वर बाबा ने अपने अंदाज में कहा कि लेंसकार्ट ने अपनी कंपनी के वर्करों को बोला है कि हमारे यहां कोई तिलक लगाकर नहीं आ सकता है, कोई मंगलसूत्र पहनकर नहीं आ सकता है। सिंदूर नहीं लगा सकता है। बाबा ने कहा कि ठठरी के बरे, अरे !नक्कटा तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले। भारत में तू काहे को मर रहा है। तेरे कका को भारत है का। हमारे बाप का भारत है।
तुम गड़बड़ हो गए हो
उन्होंने कहा कि जिनको तिलक से, राम से, श्याम से, हनुमान और बाबा बागेश्वर से, जिनको दिक्कत हो, वो पतली गली से लाहौर खिसक लें। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि हम लेंसकार्ट वालों से कहेंगे कि तुम गड़बड़ हो गए हो। अभी भी मौका है, तुम सुधर जाओ। वरना भारत का कानून सुधार भी देता है।
गौरतलब है कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ये बातें प्रयागराज में कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी की पुलिस तो ऐसे ही फेमस है। गाड़ी पलट देती है।
कौन हैं बाबा बागेश्वर
* बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर हैं पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री।
* वह सनातन धर्म की एकजुटता को लेकर कर रहे हैं काम।
* पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री लगातार देते रहे हैं ऐसे बयान।
* लेंसकार्ट विवाद पर उन्होंने लाहौर जाने की दी सलाह।
एमपी में भी जगह-जगह जारी है विरोध प्रदर्शन
एमपी में भी लेंसकार्ट के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन का दौर जारी है। बजरंग दल और हिंदू संगठन के लोग भोपाल से लेकर उज्जैन तक में लेंसकार्ट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। लेंसकार्ट शोरूम में जाकर वहां कार्यरत कर्मचारियों को तिलक लगा रहे हैं। साथ ही गेट पर भगवान की तस्वीर भी चिपका दे रहे हैं।