Headlines
Loading...
आज सुबह वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में हरपालपुर में अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका पर जांच जारी...

आज सुबह वाराणसी के लोहता थाना क्षेत्र में हरपालपुर में अज्ञात महिला का शव बरामद, हत्या की आशंका पर जांच जारी...

वाराणसी, ब्यूरो। वाराणसी जिले में लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर गांव में मंगलवार की सुबह एक महिला का शव मिला सूचना पाकर पुलिस मौंके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। 

एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा ने बताया की हरपालपुर गांव के बाहर एक सुनसान जगह पर एक महिला का शव मिला जिसकी उम्र लगभग 35 साल के आसपास लग रही थी। शव मिलने की सूचना पर आस पास के लोगो की काफी भीड़ जुट गई।

मृतक महिला गहरे गुलाबी रंग का सलवार सूट पहनी हुई थी। महिला के सिर पर चोट का निशान है। सिर और नाक से खून निकल रहा था। पुलिस शव का शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है। मौके पर फारेंसिक टीम भी पहुचकर जांच किया।