जब मेरा घर टूट सकता है तो... सम्राट चौधरी की अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी...
Samrat Choudhary News: सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि किसी भी प्रकार का अतिक्रमण राज्य में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जब मेरा घर टूट सकता है तो अतिक्रण करने वाला कोई नहीं बचेगा। अपने विधानसभा क्षेत्र तारापर में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि सरकारी जमीन पर बना हर घर टूट जाएगा। राज्य में जमीन अधिग्रहण का काम चल रहा है।
सीएम सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार जमीन पर बना है तो वह ध्वस्त होकर रहेगा। पिछले दिनों एक दिन सूचना मिली की तारापुर में मेरे घर की सीढ़ी तोड़ दी गई। अधिकारी अतिक्रमण हटाओ अभियान चला रहे थे। मेरे घर की सीढ़ी को अतिक्रमण बताकर तोड़ दिया गया। जब मेरा घर टूट सकता है तो किसी और का कैसे बच सकता है।
उन्होंने साफ किया कि जिनके मकान उनकी अपनी जमीन में बना है उनका कुछ नहीं बिगड़ेगा। लेकिन, अगर कोई भी निर्माण सरकारी जमीन पर है तो वह नहीं बचेगा। एनडीए ने बिहार को विकसित राज्य बनाने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी और नीतीश कुमार के सपनों का बिहार बनाया जाएगा।
सम्राट चौधरी अतिक्रमण को लेकर पहले से ही काफी सक्रिय रहे हैं। जब नीतीश कुमार मुख्यमंत्री थे और सम्राट चौधरी गृह मंत्री थे तब राज्य भर में अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत बुलडोजर चलाए गए। इसे लेकर काफी आलोचना भी हुई लेकिन अभियान नहीं रोका गया। सभी जिलों में शहरी इलाकों में सड़क और सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण को खाली कराया गया। तब से यह अभियान जारी है।
एक बार फिर सम्राट चौधरी ने अतिक्रमणकारियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि सरकारी जमीनों पर बने मकान टूटेंगे चाहे वे सामने कोई भी हो। अतिक्रमण से राज्य का विकास बाधित होता है और आम जनों को परेशानी होती है।
सम्राट चौधरी ने फाइल लटकाने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि काम को निपटाने की एक सीमा है। अधिक दिनों तक फाइल लटकाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। आम जनों की सुख सुविधा और उनकी समस्याओं का निपटारा एनडीए सरकार की प्राथमिकता में है।
प्रखंड कार्यालय, अंचल और थानों की मॉनिटरिंग सीएम कार्यालय से की जाएगी। पंचायतों में महीने में दो दिन शिविर लगाकर समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। इसमें लापरवाही करने वाले पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
सम्राट चौधरी सीएम बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुंचे थे। वह उनका गृह क्षेत्र है। कहा कि पहली बार एमएलए बना और मुख्यमंत्री बन गया। जिस इलाके में जन्म लिया था उसकी सेवा करने का मौका मिला है। पहले विधान परिषद का सदस्य रहा। आपका एमएलए पहली बार बना।