कपिल शर्मा की 'दादी की शादी' का पोस्टर हुआ रिलीज, एक ही फिल्म में दिखेगी मां-बेटी की जोड़ी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म, जानें...
Daadi Ki Shaadi: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा बीते कुछ समय से अपनी अपकमिंग फिल्म 'दादी की शादी' को लेकर काफी चर्चा में बने हुए हैं। यह फिल्म इसलिए काफी खास है, क्योंकि इसमें नीतू कपूर और उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी भी नजर आएंगी। इस फिल्म से रणबीर कपूर की बहन डेब्यू करने जा रही हैं।
यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 8 मई 2026 को रिलीज होगी। फिल्म में कपिल शर्मा का भी काफी दमदार किरदार है। सोशल मीडिया पर हाल ही में रिलीज डेट की घोषणा की गई है।
मेकर्स ने शेयर किया फिल्म का पोस्टर
इस पोस्ट को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा, 'दादी इंटरनेट और नियमों को तोड़ रही हैं। क्या परिवार उनके साथ है या उनके खिलाफ? 'दादी की शादी' में जानिए, जो 8 मई को रिलीज हो रही है। जनरेशन डी से जनरेशन जेड तक-सभी आमंत्रित हैं।'
इस पोस्ट के रिलीज होते ही फिल्म का पोस्टर इंटरनेट पर वायरल हो गया है। हर किसी को इस कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, इस पोस्टर में सितारों की झलक देखने को मिल रही है।
फिल्मफिल्म से रणबीर कपूर की बहन कर रहीं डेब्यू
फिल्म 'दादी की शादी' में सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब जैसे सितारे भी नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर आशीष आर. मोहन हैं। फिल्म की कहानी भी उन्होंने ही लिखी है। इस फिल्म के जरिए रिद्धिमा कपूर साहनी बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली हैं, जिसे लेकर उनके फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं।
इससे पहले वह वेब सीरीज 'फैबुलस लाइट्स ऑफ बॉलीवुड वाइफ' में नजर आ चुकी हैं। उनकी यह सीरीज ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है। वहीं, अपकमिंग फिल्म 'दादी की शादी' की ज्यादातर शूटिंग शिमला में हुई है।