Headlines
Loading...
फल-सब्जियों से कैसे फैल रहा है लंग्स कैंसर, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा...

फल-सब्जियों से कैसे फैल रहा है लंग्स कैंसर, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा...

फ़ल और हरी सब्जियां का सेवन करना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है. डॉक्टर भी हेल्दी लाइफ के लिए फल और सब्जियों को खाने की सलाह देते हैं. हाल ही में एक रिसर्च ने चौंकाने वाला खुलासा किया है.इस स्टडी के अनुसार फल और सब्जियों का सेवन करने से कैंसर हो सकता है. दरअसल फल और सब्जियों पर मौजूद कीटनाशक की वजह से कैंसर हो सकता है।

स्टडी में हुआ खुसाला

University of Southern California के वैज्ञानिको ने American Association for Cancer Research Annual Meeting 2026 में स्टडी पब्लिश के अनुसार 50 साल से कम उम्र के उन लोगों का डेटा देखा गया जिन्हें फेफड़ों का कैंस हुआ है जबकि वह स्मोकिंग नहीं करते थे. रिसर्च के दौरान नॉर्मल डाइट लेने वाले में लंग्स कैंसर के मामले सामने आए है।

क्या है इसके पीछे का कारण

वैज्ञानिकों का कहना है कि नॉर्मल चीजों को खान से नहीं बल्कि इसमें मौजूद केमिकल्स की वजह से कैंसर की समस्या हो सकती है. दरअसल फल और सब्जियों की खेती के दौरान इस्तेमाल होने वाले पेस्टिसाइड्स फल और सब्जियों पर रह जाते हैं. लंबे समय तक इनका सेवन करने से शरीर पर बुरा असर पड़ सकता है. Jorge Nieva के अनुसार कीटनाशकों का लगातार एक्सपोजर रहने से सेहत से जुड़ी समस्या बढ़ सकती है. यह शुरुआती संकेत है जिस पर रिसर्च की जरूरत है।

महिलाओं को है ज्यादा रिस्क

रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि नॉन स्मोकर्स में लंग्स कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं जो कि बेहद चिंता का विषय है. महिलाओं में यह ट्रेंड ज्यादा देखने को मिल रहा है. बिना स्मोक के लंग्स कैंसर का एक कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल भी हो सकता है।

फल सब्जियों का सेवन कैसे करें

फल सब्जियों का सेवन करना तो बंद नहीं कर सकते हैं. ऐसे में आप कुछ सावधानी के साथ फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं. फल और सब्जियों को अच्छे से धोकर खाना चाहिए. पानी में नमक डालकर कम से कम 30 मिनट के लिए फल सब्जियों को छोड़ दें. इससे फल और सब्जियों पर लगे केमिकल हट सकते हैं. बिना धो फल या फिर सब्जियों का सेवन ना करें।

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों की मदद ली है। "केसरी न्यूज 24" इसकी पुष्टि नहीं करता है। आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत या स्किन से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।