Headlines
Loading...
काशी::प्रसिद्ध फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बनारसी साड़ी खरीदी मां विंध्यवासिनी को चढ़ाई चुनरी... बोलीं-आत्मिक शांति मिली...

काशी::प्रसिद्ध फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने बाबा विश्वनाथ के किए दर्शन, बनारसी साड़ी खरीदी मां विंध्यवासिनी को चढ़ाई चुनरी... बोलीं-आत्मिक शांति मिली...

विंध्याचल (मीरजापुर)। प्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने गुरुवार को विंध्यधाम पहुंचकर मां विंध्यवासिनी का विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया और आशीर्वाद लिया। उनके आगमन की सूचना मिलते ही मंदिर परिसर में उन्हें देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुट गई।तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना संपन्न कराई।

दर्शन के बाद शिल्पा शेट्टी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं काफी समय से मां के दर्शन की अभिलाषा रखती थी, जो आज पूरी हो गई।"
 
तीर्थ पुरोहित धीरज मिश्र नारा बांधते हुए 

उन्होंने आगे कहा कि विंध्यधाम के बारे में उन्होंने जो सुना था, वह अक्षरशः सत्य है। यहां आकर उन्हें न केवल आत्मिक शांति मिली, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा का भी अनुभव हुआ।

           बनारसी साड़ी खरीदते हुए 

शिल्पा शेट्टी ने बनारसी साड़ियां खरीदीं

शिल्पा शेट्टी ने बनारस में खरीदी बनारसी साड़ियां। सलवार सूट के लिए हथकरघा पर बने सिल्क के कपड़े देखे। उन्होंने चार बनारसी साड़ियां खरीदीं।
 
    मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन करते हुए 

शिल्पा बुधवार शाम मां सुनंदा शेट्टी के साथ बनारस आई थीं। उन्होंने रात में ही श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में बाबा का दर्शन किया था। होटल ताज में रात्रि विश्राम के बाद सुबह मीरजापुर गईं और मां विध्यवासिनी का दर्शन किया।