Headlines
Loading...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर बरेका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम स्थल पर दो बेड का अस्थाई अस्पताल बनेगा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर बरेका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम स्थल पर दो बेड का अस्थाई अस्पताल बनेगा...

वाराणसी, ब्यूरो। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मद्देनजर बरेका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम स्थल पर दो बेड का अस्थाई अस्पताल बनेगा। इसमें आईसीयू भी होगा जबकि कार्यकताओं के लिए 15 हेल्थ पोस्ट बनेंगे। स्वास्थ्य विभाग यह व्यवस्था किसी तबीयत खराब होने पर तत्काल उसके इलाज के लिए करेगा। 

प्रधानमंत्री की जनसभा में आए कार्यकर्ताओं के लिए स्वास्थ्य विभाग ने पांच सेफ हाउस बनाए हैं। इनमें सर सुंदरलाल अस्पताल, बीएलडब्लयू हॉस्पिटल, जिला अस्पताल, मंडलीय अस्पताल और हरहुआ स्थित सिटी हेल्थ सिटी हॉस्पिटल शामिल है। इसके अलावा 23 टीमें गठित की गई हैं। हर टीम में चार डॉक्टर और पैरामेडिकल स्टाफ शामिल होंगे। बरेका में कार्यक्रम स्थल पर 15 हेल्थ पोस्ट होंगे।

यहां एडवांस लाइफ स्पोर्ट (एएलएस) एंबुलेंस रहेगी। ओआरएस कॉर्नर और आइस पैक की व्यवस्था भी रहेगी। गर्मी और लू से लोगों की तबीयत बिगड़ी तो तत्काल उन्हें ओआरएस घोल दिया जाएगा। डॉक्टर उनका प्राथमिक उपचार करेंगे। तत्पश्चात उन्हें नजदीकी अस्पताल भेजा जाएगा।