Headlines
Loading...
'नाम-ठिकाना सब पता है, हिसाब तो...', पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले ममता की अधिकारियों को धमकी...

'नाम-ठिकाना सब पता है, हिसाब तो...', पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले ममता की अधिकारियों को धमकी...

कोलकाता/प.बंगाल न्यूज। पश्चिम बंगाल में चुनावी रणभेरी बजने में अभी कुछ ही घंटों की देरी है। ऐसे में नेता अपनी जीत के लिए कोई भी हथकंडा आजमाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लेकर है जिन्होंने एक जनसभा के दौरान बंगाल के अधिकारियों को धमकी दी है।

ममता बनर्जी ने खुले मंच से पश्चिम बंगाल के अधिकारियों को धमकी देते हुए कहा कि कल बीजेपी नहीं रहेगी... ध्यान रखें मुझे सब पता है आपका नाम काम और ठिकाना, चुनाव में आप लोगों ने ठीक से काम नहीं किया तो मुझे सबका इतिहास पता है। वहीं पश्चिम बंगाल में टीएमसी समर्थकों ने भी जनता को धमकाना शुरू कर दिया है।

ये कोई नया मौका नहीं है जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी दी हो। इसके पहले भी उन्होंने बंगाल के प्रशासनिक अधिकारियों को धमकाया है। इसके पहले जुलाई 2025 में ममता ने एसआईआर को लेकर अधिकारियों को धमकाते हुए कहा था, 'वे राज्य सरकार के कर्मचारी हैं, न कि चुनाव आयोग (ECI) के, और उन्हें राज्य के प्रति निष्ठावान रहना चाहिए।' 

ममता बनर्जी ही नहीं टीएमसी के नेता और समर्थक भी पश्चिम बंगाल में वोटरों को आए दिन धमकियां देते हुए दिखाई देते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है जिसमें एक टीएमसी समर्थक जनता को धमकी देते हुए कह रहा है कि हम देख लेंगे तुमने किसको वोट दिया है...

मंच से अधिकारियों को ममता की धमकी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुले मंच से वहां के प्रशासनिक अधिकारियों को धमकी दे डाली है। ममता ने अधिकारियों को खुले मंच से धमकी देते हुए कहा, 'मुझे आप सब का इतिहास पता है। कल भाजपा नहीं रहेगी... ध्यान रखें मुझे सब पता है, आपका नाम और ठिकाना. सबका हिसाब होगा। मुझे सबका इतिहास पता है, अगर चुनाव में आपने ठीक से काम नहीं किया तो सबका हिसाब होगा। '

टीएमसी समर्थकों ने वोटरों को दी धमकी

सूबे में चुनाव प्रचार के दौरान एक तरफ जहां ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के अधिकारियों को धमकी देते हुए दिखाई दे रही हैं तो वहीं उनके कार्यकर्ता भी उनसे एक भी कदम पीछे नहीं है। टीएमसी के कार्यकर्ता वोटों के लिए जनता को धमकाते हुए देखे गए हैं। जैसे-जैसे वोटिंग की तारीख नजदीक आ रही है सियासी दल लगातार एक दूसरे पर हमलावर होते हुए दिखाई दे रहे हैं। अब एक टीएमसी समर्थक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टीएमसी समर्थक जनता से कह रहा है कि उन्हें चुनाव में टीएमसी को ही वोट देना होगा।

TMC समर्थकों का वीडियो वायरल

पश्चिम बंगाल में 23 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होना है। पहले चरण की वोटिंग से पहले ही टीएमसी समर्थकों ने वोटरों के घरों में पहुंचकर उन्हें टीएमसी को वोट डालने के लिए धमकाना शुरू कर दिया है। सत्ताधारी TMC के गुंडों ने पश्चिम बंगाल में वोटिंग से पहले अपना खेल शुरू कर दिया है। इन गुंडों ने मतदाताओं को धमकी देते हुए कहा है कि चुनाव में वोट तो टीएमसी को ही देना होगा नहीं तो हमे सब पता है कि कौन किसे वोट दे रहा है। 

सुबह जाकर तुम अपना वोट डाल आना तुम्हारा नाम वोटर लिस्ट में है और ध्यान रहे कि वोट टीएमसी को ही जाना चाहिए। हम देख लेंगे कि आपका वोट कहां गया है. तुमने EVM में कौन-सा बटन दबाया, हमें सब पता चल जाएगा। नतीजे आने के बाद हमें सब जानकारी मिल जाएगी। टीएमसी समर्थक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।