Headlines
Loading...
बालेन सरकार के नए फरमान से पगडंडिया सुनसान, अब ट्रेनों से जयनगर पहुंच रहे नेपाली; महंगा सामान खरीदने को मजबूर...

बालेन सरकार के नए फरमान से पगडंडिया सुनसान, अब ट्रेनों से जयनगर पहुंच रहे नेपाली; महंगा सामान खरीदने को मजबूर...

ऑनलाइन न्यूज, जयनगर। नेपाल में बालेन सरकार के नये फरमान (Nepal Cusotm Duty Rules) से भारतीय बाजारों पर इसका सीधा असर देखा जा रहा है। सरकार के आदेश पर नेपाल पुलिस की सख्ती को देखते हुए नेपाली नागरिक अब भारतीय बाजारों से खरीदारी करना छोड़ दिया है। भारत से लगने वाली सीमावर्ती क्षेत्रों में नेपाली ग्राहकों द्वारा प्रत्येक दिन खरीदारी करने के लिए सीमा पार कर भारतीय बाजारों में आते थे, लेकिन भारत नेपाल के छोटे-छोटे पगडंडी रास्ते से भी नेपाली ग्राहकों का आना पूरी तरह बंद हो गया है।

सुरक्षा बलों की सख्ती से पगडंडी रास्ते के बजाए नेपाली लोग अब नेपाली ट्रेन से खरीदारी करने के लिए जयनगर आ रहे हैं। मंगलवार को जब जयनगर के नेपाली रेलवे स्टेशन पहुंचा, तब बिजलपुरा भाया जनकपुरधाम होकर जयनगर आने वाली नेपाली ट्रेन से सैकड़ों रेल यात्रा आए।

नेपाली महंगा सामान खरीदने को मजबूर

कई लोगों से संपर्क करने पर बताया कि पहले बासोपट्टी थाना क्षेत्र के महिनाथपुर बाजार से खरीदारी करते थे, लेकिन पुलिस की सख्ती से हम लोग महिनाथपुर और दुभी बाजार नहीं जाकर नेपाली ट्रेन से जयनगर आए हैं। दैनिक उपयोगी रोजमर्रा की सामानों की खरीदारी करेगें, ताकि किसी तरह परिवार चला सकें।

रेल यात्रियों ने बताया नेपाल में दैनिक उपयोगी कई सामानों में पांच से पचीस रुपये तक की बढ़ोत्तरी हुई है। नेपाल में सामान उपलब्ध है, लेकिन महंगे दामों में बेचा जा रहा है।

जयनगर जनकपुर नेपाल के बीच तीन फेरा ट्रेन का परिचालन होता है। नेपाली रेलवे स्टेशन पर कस्टम हवलदार राज किशोर ने बताया कि छोटे-छोटे गांव से लगने वाली सीमावर्ती बाजारों में नेपाली पुलिस के सख्ती के कारण नेपाली ग्राहक ट्रेन से जयनगर आ रहे हैं।