पीएम मोदी के दौरे के लिए 'दुल्हन' की तरह सजी वाराणसी, सीएम योगी आदित्यनाथ और नितिन नवीन ने की काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा...
वाराणसी, 28 अप्रैल . Prime Minister Narendra Modi के दो दिवसीय दौरे से पहले वाराणसी पूरी तरह सजकर तैयार हो चुकी है। उनके आगमन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और प्रमुख मार्गों को विशेष रूप से सजाया गया है.बताया जा रहा है कि जिन रास्तों से Prime Minister गुजरेंगे, उन्हें गेरूआ रंग से सजाया गया है, जिससे काशी दुल्हन की तरह सजी नजर आ रही है।
इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और उत्तर प्रदेश के Chief Minister योगी आदित्यनाथ ने काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन कर कार्यक्रमों की शुरुआत की।