Headlines
Loading...
आज थोड़ी देर में होगा चेन्नई व गुजरात का मैच, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब...

आज थोड़ी देर में होगा चेन्नई व गुजरात का मैच, किसकी होगी जीत? मैच से पहले यहां मिलेगा जवाब...

IPL 2026 Chennai Super Kings vs Gujarat Titans: आईपीएल 2026 में रविवार (26 अप्रैल) को डबल हेडर का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा। मुकाबले के जरिए दोनों ही टीमें सीजन की चौथी जीत हासिल करना चाहेंगी। अब तक 7-7 मैच खेल चुकी गुजरात और चेन्नई की टीम ने 4-4 मुकाबले गंवाए हैं। तो आइए जानते हैं कि आज के मैच में कौन सी टीम बाजी मार सकती है।

बता दें कि दोनों के पास 6-6 प्वाइंट्स हैं, लेकिन बेहतर नेट रनरेट के चलते चेन्नई प्वाइंट्स टेबल में पांचवें पायदान पर है, जबकि गुजरात सातवें नंबर पर है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस हेड टू हेड

अब तक चेन्नई और गुजरात के बीच 8 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसके बाद दोनों ही टीमें जीत की बराबरी पर हैं. चेन्नई और गुजरात ने 4-4 मैच अपने नाम किए हैं. पिछले सीजन यानी 2025 के आईपीएल में दोनों के बीच एक मुकाबला खेला गया था, जिसमें चेन्नई ने 83 रनों सी जीत हासिल की थी।

आज किसकी होगी जीत?

आज के मैच में विजेता का अनुमान लगा पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. हेड टू हेड में दोनों का रिकॉर्ड बराबरी पर है. दूसरी तरफ मौजूदा सीजन में भी दोनों का प्रदर्शन एक जैसा है. लेकिन यहां हमारा प्रिडिक्शन मीटर कहता है कि मुकाबले में गुजरात टाइटंस की जीत हो सकती है. अब देखना दिलचस्प होगा कि मैच में कौन सी टीम किस पर भारी पड़ती है।

गुजरात टाइटंस का स्क्वॉड

साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मानव सुथार, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान, ल्यूक वुड, कॉनर एस्टरहुइज़न, ईशांत शर्मा, जयंत यादव, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र, गुरनूर बराड़, अशोक शर्मा।

चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वॉड

संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, उर्विल पटेल, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, राहुल चाहर, स्पेंसर जॉनसन, जैकरी फॉल्क्स, आकाश मधवाल, अमन खान, रामकृष्ण घोष।