Headlines
Loading...
IPL 2026: ऑरेंज कैप की जमकर हुई अदला-बदली, सुपर शनिवार को तीन खिलाड़‍ियों की जंग में आखिर किसने पहनी आरेंज कैप? जाने...

IPL 2026: ऑरेंज कैप की जमकर हुई अदला-बदली, सुपर शनिवार को तीन खिलाड़‍ियों की जंग में आखिर किसने पहनी आरेंज कैप? जाने...

स्पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। आईपीएल 2026 में शनिवार को ऑरेंज कैप के लिए तीन खिलाड़‍ियों के बीच जमकर घमासान हुआ। दरअसल, टी20 लीग में शनिवार को दो मुकाबले- दिल्‍ली बनाम पंजाब और राजस्‍थान बनाम हैदराबाद खेले गए।इसमें पंजाब और हैदराबाद विजेता बने।

बता दें कि दिल्‍ली और पंजाब के बीच दिन का पहला मुकाबला खेला गया, जिसमें केएल राहुल ने विराट कोहली से ऑरेंज कैप हासिल की। फिर दूसरे मैच में राजस्‍थान रॉयल्‍स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने शतक (103 रन) जड़कर रन के मामले में राहुल को पीछे छोड़ा। इस तरह ऑरेंज कैप राहुल से सूर्यवंशी के पास गई।

अभिषेक के पास है ऑरेंज कैप

राजस्‍थान के बाद सनराइजर्स हैदराबाद की बारी आई, जिसमें अभिषेक शर्मा (57 रन) ने तूफानी अर्धशतक जमाकर मौजूदा आईपीएल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी को पीछे छोड़ दिया। इस तरह आईपीएल 2026 के 36 मैचों के बाद ऑरेंज कैप पर अभिषेक शर्मा ने कब्‍जा किया।

बता दें कि आईपीएल 2026 में अभिषेक शर्मा 8 मैचों में 1 शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 380 रन बनाए। राजस्‍थान के खिलाफ बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने 29 गेंदों में 11 चौके और एक छक्‍के की मदद से 57 रन बनाए।

वैभव-राहुल को भी ऑरेंज कैप

इसके बाद ऑरेंज कैप की लिस्‍ट में दूसरे स्‍थान पर वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्‍होंने 8 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से 357 रन बनाए। वैभव से एसआरएच के खिलाफ 37 गेंदों में पांच चौके और 12 छक्‍के की मदद से 103 रन बनाए।

केएल राहुल इस लिस्‍ट में तीसरे स्‍थान पर हैं, जिन्‍होंने 7 मैचों में एक शतक और दो अर्धशतकों की मदद से नाबाद 152 रन बनाए। राहुल ने पंजाब के खिलाफ 67 गेंदों में 16 चौके और 9 छक्‍के की मदद से नाबाद 152 रन बनाए।

आईपीएल 2026 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले टॉप-5 बल्‍लेबाज

* अभिषेक शर्मा (एसआरएच) - 380 रन
* वैभव सूर्यवंशी (राजस्‍थान) - 357 रन
* केएल राहुल (चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स) - 357 रन
* हेनरिच क्‍लासेन (एसआरएच) - 349 रन
* विराट कोहली (आरसीबी) - 328 रन

दोनों मैचों के परिणाम

आईपीएल 2026 में शनिवार को पहला मैच दिल्‍ली और पंजाब के बीच खेला गया। दिल्‍ली ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 264/2 का स्‍कोर बनाया। जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में 4 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। इस तरह पंजाब ने 7 गेंदें शेष रहते 6 विकेट से मुकाबला अपने नाम किया। पंजाब अब तक टी20 लीग में अजेय है। उसने लगातार छठी जीत हासिल की।

वहीं, दिन का दूसरा मुकाबला राजस्‍थान रॉयल्‍स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच जयपुर में खेला गया। राजस्‍थान ने पहले बल्‍लेबाजी करके 20 ओवर में 228/6 का स्‍कोर बनाया। जवाब में हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल किया। हैदराबाद ने 9 गेंदें शेष रहते 5 विकेट से जीत दर्ज की। एसआरएच इस जीत के साथ प्‍वाइंट्स टेबल में नंबर-3 पर पहुंची।