वाराणसी जिला रामनगर थाना अंतर्गत सुजाबाद निवासी चोरी के तीन मोबाइल के साथ एक युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार...
रामनगर, वाराणसी। पुलिस ने सूजाबाद आर्मी ग्राउंड चौराहे से चोरी के तीन एंड्रॉयड मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। आरोपी नागेश्वर साहनी उर्फ सोनू साहनी उर्फ टोबे सूजाबाद का रहने वाला है।
पुलिस के अनुसार वह ट्रेन में दरवाजे खिड़की पर बैठे लोगों के हाथ पर डंडा मारकर मोबाइल गिरा देता था। इसके बाद मोबाइल लेकर भाग जाता था। सूजाबाद गांव से भी उसने फोन चोरी की थी।