Headlines
Loading...
आज सुबह खेल-खेल में बच्चे ने हाजमोला शीशी का ढक्कन निगला, हालत गंभीर होने पर डॉ ने महोबा से किया झांसी रेफर...

आज सुबह खेल-खेल में बच्चे ने हाजमोला शीशी का ढक्कन निगला, हालत गंभीर होने पर डॉ ने महोबा से किया झांसी रेफर...

यूपी, महोबा। खेलते समय चार वर्षीय बालक ने हाजमोला की शीशी का ढक्कन निगल लिया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां से परीक्षण के बाद उसे मेडिकल काॅलेज झांसी रेफर किया गया है।

शहर के डीएम आवास के पीछे मुहल्ला गांधीनगर निवासी चंद्रभान का चार वर्षीय पुत्र अंश शुक्रवार की सुबह घर में खेल रहा था। तभी उसे हाजमोला की छोटी शीशी मिल गई। वह उससे खेलते लगा और खेलते-खेलते उसका ढक्कन निगल लिया। कुछ ही देर में उसकी हालत बिगड़ने लगी तो स्वजन उसे जिला अस्पताल लाए।

यहां नाक, कान, गला विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ. नरेंद्र राजपूत ने उसका परीक्षण किया और ऑक्सीजन लगवाई, लेकिन बच्चे की गंभीर हालत को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया।

चिकित्सक ने बताया कि बच्चे ने ढक्कन खा लिया है। हालांकि, उसके गले में ढक्कन नहीं दिखा। हो सकता है, श्वास नली में ढक्कन फंसा हो। दूरबीन पद्धति से ढक्कन को निकाला जाएगा। जिला अस्पताल में यह सुविधा नहीं है। इससे बच्चे को रेफर किया गया है। उन्होंने सलाह दी है कि छोटे बच्चों पर नजर रखनी चाहिए। वह किस चीज से खेल रहे हैं इस पर भी ध्यान दिया जाना चाहिए।