Headlines
Loading...
CSK vs KKR LIVE Score, IPL 2026: चेन्नई ने कोलकाता को दिया 193 रन का टारगेट,  त्यागी ने झटके दो विकेट, KKR 85/ 5 विकेट...

CSK vs KKR LIVE Score, IPL 2026: चेन्नई ने कोलकाता को दिया 193 रन का टारगेट, त्यागी ने झटके दो विकेट, KKR 85/ 5 विकेट...

Chennai Super Kings vs Kolkata Knight Riders LIVE Score, IPL 2026: आईपीएल 2026 के 22वें मैच में केकेआर के खिलाफ सीएसके ने पहले बल्लेबाजी की, सीएसके ने 20 ओवर में 192 रन 5 विकेट पर बनाए, चेन्नई की ओर से सबसे ज्यादा रन संजू सैमसन ने बनाए, संजू ने 48 रन की पारी खेली, केकेआर की ओर से कार्तिक त्यागी ने दो विकेट लिए, केकेआर के गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी की।

इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। केकेआर की इलेवन में एक बदलाव है। वरुण चक्रवर्ती को नवदीप सैनी की जगह केकेआर की प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। तो वहीं, दूसरी ओर सीएसके की इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। आजके मैच में भी धोनी नहीं खेल रहे हैं। 

सीएसके बल्लेबाजी कर रही है। अबतक KKR के दो विकेट गिर गए हैं। क्रीज पर रहाणे और रिंकू सिंह क्रीज पर मौजूद हैं। अभी तक KKR ने 10 ओवर में तीन विकेट खोकर 81 रन बनाए थे। खेल अभी जारी हैं।

केकेआर के लिए अहम मैच

आजका मैच केकेआर के लिए अहम है। केकेआर अबतक एक भी मैच नहीं जीत सकी है। वहीं दूसरी ओर सीएसके ने एक मैच जीता है। अब जब प्लेऑफ की रेस दिलचस्प हो गई है तो यहां अब दोनों टीमों को बेहतरीन खेल दिखाकर हर मैच को जीतने की कोशिश करनी होगी। यही कारण है कि आजका यह मैच दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। 

आईपीएल के इतिहास में केकेआर और सीएसके के बीच अब तक कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 20 मैच सीएसके ने जीते हैं, जबकि केकेआर ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, एक मैच बेनतीजा रहा है।

सीएसके प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, सरफराज खान, शिवम दुबे, डेवाल्ड ब्रेविस, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, खलील अहमद।

कोलकाता प्लेइंग 11

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, कार्तिक त्यागी।