वाराणसी :: आज सब्जी मंडी में रविवार की सुबह मिर्जामुराद थाना क्षेत्र डोमैला गांव निवासी किशन बिन्द की मारपीट में सर फटा, FIR दर्ज...
वाराणसी, ब्यूरो कछवांरोड। क्षेत्र के चित्रसेनपुर (मिर्जामुराद) सब्जी मंडी में रविवार की सुबह मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के डोमैला गांव निवासी किशन बिन्द सब्जी लेकर आया था। मंडी के पास सर्विस लेन पर सामने से आ रही सगड़ी (ट्राली) से किशन का बोरी लग गया और फट गया। इसको लेकर किशन ने विरोध किया। उसी पर सगड़ी चालक पूरे गांव निवासी रोशन पटेल ने कड़े से किशन के सिर पर वार कर दिया। किशन का सिर फट गया और खून से लहूलुहान हो गया।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा घायल को पास के अस्पताल में ले जाकर दवा दवा इलाज करवाया गया। पीड़ित द्वारा मिर्जामुराद थाने पहुंच रोशन पटेल के खिलाफ मारपीट का तहरीर दिया गया है।
पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को मेडिकल के लिए भेजा। मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि तहरीर के आधार पर एक के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।