IPL 2026 RCB vs LSG Live Score: RCB ने जीता टॉस, लखनऊ की बैटिंग शुरू, मार्श के साथ क्रीज पर उतरे मार्करम, पूरन हुए आउट...
RCB vs LSG Live Score, IPL 2026 Todays Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants Match Updates in Hindi: आईपीएल 2026 का 23वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमों के बीच खेला जा रहा है।
ये मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम अपने होम ग्राउंड एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेल रही है. इस मैच में आरसीबी की नजर अपने घर पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पहली जीत पर है. वह होम ग्राउंड पर इस टीम को अभी तक नहीं हरा पाई है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच अभी तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं. इस दौरान आरसीबी की टीम ने 4 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स ने 2 मैच ही जीते हैं. लेकिन खास बात ये है कि लखनऊ सुपर जायंट्स ने ये दोनों मैच एमए चिन्नास्वामी स्टेडियम में जीते हैं, जो आरसीबी के लिए एक बड़ा खतरा है।
दोनों टीमों का स्क्वॉड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वॉड- फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथेल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल।
लखनऊ सुपर जायंट्स का स्क्वॉड- एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, आवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी।