Headlines
Loading...
IPL 2026:अभिषेक शर्मा बने पॉवरप्ले में छक्कों का सत्ता जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज...

IPL 2026:अभिषेक शर्मा बने पॉवरप्ले में छक्कों का सत्ता जड़ने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज...

Abhishek Sharma Unique Record: आईपीएल 2026 में आखिरकार अभिषेक शर्मा का बल्ला शनिवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ मुल्लांपुर में चल निकला। अभिषेक ने अपने जाने पहचाने अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंद में अपना अर्धशतक 5 चौके और 5 छक्के की मदद से पूरा कर लिया। उन्होंने केवल बाउंड्री की मदद से पचास रन जोड़ लिए। इसके बाद भी उनका बल्ला पॉवरप्ले में नहीं रुका और ट्रेविस हेड के साथ मिलकर टीम को 6 ओवर में 105 रन तक पहुंचा दिया।

पॉवरप्ले में सात छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय

अभिषेक नौवें ओवर में 28 गेंद पर 74 रन बनाकर आउट हुए। 264.28 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने अपनी पारी में 5 चौके और 8 छक्क जड़े। पॉवरप्ले में अभिषेक ने 66(22) रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 चौके और 7 छक्के जड़े। इसके साथ ही अभिषेक पॉवरप्ले में एक सात छक्के जड़ने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। अभिषेक से पहले और कोई भारतीय खिलाड़ी ऐसा नहीं कर सका। आईपीएल के 19 साल के इतिहास में अभिषेक पॉवरप्ले के अंदर सात या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले चौथे खिलाड़ी हैं।

सनथ जयसूर्या बने थे छक्कों का सत्ता जड़ने वाले पहले प्लेयर

पॉवरप्ले में बल्लेबाजी करते हुए छक्कों का सत्ता सनथ जयसूर्या ये कारनामा करने वाले पहले खिलाड़ी थे। उन्होंने साल 2008 में चेन्नई के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में आतिशी बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले में 7 छक्के जड़ दिए। इसके बाद जोस बटलर ने ये कारनामा साल 2018 में दिल्ली के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में किया था। इस सूची में शामिल होने वाले तीसरे बल्लेबाज जॉनी बेयर्स्टो बने थे। बेयर्स्टो आरसीबी के खिलाफ साल 2022 में ब्रबोन स्टेडियम में बल्लेबाजी करते हुए पॉवरप्ले में 7 छक्के जड़े थे। 19 साल के इतिहास में पहली बार कोई भारतीय खिलाड़ी ऐसा करने में सफल हुआ है।