Headlines
Loading...
LSG vs GT LIVE Score: शुभमन-बटलर के अर्द्धशतकों से गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, LSG गेंद और बल्ले दोनों में फ्लॉप...

LSG vs GT LIVE Score: शुभमन-बटलर के अर्द्धशतकों से गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से हराया, LSG गेंद और बल्ले दोनों में फ्लॉप...

LSG vs GT LIVE Score: गिल-बटलर के अर्द्धशतकों से गुजरात ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा
Lucknow Super Giants vs Gujarat Titans LIVE Score, IPL 2026: 

लखनऊ सुपर जायंट्स ने रविवार को खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस के विरुद्ध जीत के लिए 165 रन का लक्ष्य रखा है. इकाना क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर 164 रन बनाए. एडेन मार्करम और मिचेल मार्श की जोड़ी 1.3 ओवरों में महज 14 रन की साझेदारी कर सकी. मार्श 4 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे. इसके बाद मार्करम ने कप्तान ऋषभ पंत के साथ दूसरे विकेट के लिए 16 गेंदों में 31 रन जुटाकर टीम को संभालने की कोशिश की. पंत ने 18 रनों का योगदान टीम के खाते में दिया।

लखनऊ की टीम 45 के स्कोर तक अपने 2 विकेट खो चुकी थी, जिसके बाद मार्करम ने आयुष बडोनी के साथ तीसरे विकेट के लिए 17 गेंदों में 24 रन जुटाए. मार्करम 21 गेंदों में 6 बाउंड्री के साथ 30 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जबकि आयुष बडोनी ने 9 रन का योगदान टीम के खाते में दिया. लखनऊ ने 74 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे. यहां से निकोलस पूरन ने अब्दुल समद के साथ पांचवें विकेट के लिए 35 रन जुटाकर टीम को शतक के पार पहुंचाया. इस बीच पूरन ने 21 गेंदों में 19 रन जुटाए।

इन खिलाड़ियों के अलावा, अब्दुल समद और मुकुल चौधरी 18-18 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जॉर्ज लिंडे ने टीम के खाते में 16 रन का योगदान दिया. इनके अलावा, मोहम्मद शमी ने 5 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ नाबाद 12 रन बनाए. विपक्षी खेमे से प्रसिद्ध कृष्णा ने 28 रन देकर 4 विकेट हासिल किए, जबकि अशोक शर्मा ने 2 विकेट निकाले. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा ने 1-1 विकेट अपने नाम किया।

लखनऊ सुपरजायंट्स का सामना गुजरात टाइटंस से हो रहा है.लखनऊ के खिलाफ शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. लखनऊ ने 74 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए हैं. क्रीज पर अब्दुल समद और निकोलस पूरन की जोड़ी मौजूद है. पूरन ने हाथ खोले हैं और उन्होंने राशिद के आखिरी ओवर में लगातार दो छक्के जड़े. 14 ओवर के बाद लखनऊ का स्कोर 109/4 रहा. लखनऊ ने मिशेल मार्श, कप्तान ऋषभ पंत, एडेन मार्कराम और आयुष बडोनी के विकेट गंवाए हैं।

लखनऊ सुपर जाइंट्स (प्लेइंग इलेवन): मिशेल मार्श, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन): साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, ग्लेन फिलिप्स, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, अशोक शर्मा, प्रसिद्ध कृष्णा।