Headlines
Loading...
LSG vs KKR Live Score Update: लखनऊ को मिला 156 रन का लक्ष्य...सुपर ओवर में शमी ने पहुंचाया मैच.. केकेआर ने जीता मैच...

LSG vs KKR Live Score Update: लखनऊ को मिला 156 रन का लक्ष्य...सुपर ओवर में शमी ने पहुंचाया मैच.. केकेआर ने जीता मैच...

स्पोर्ट्स डेस्क, लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 38वें मुकाबले में आज लखनऊ सुपर जायंट्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। 

लखनऊ के कप्‍तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैस‍ला लिया।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत खराब रही। 73 के स्‍कोर पर टीम के 6 विकेट गिर चुके थे। हालांकि, रिंकू सिंह के अर्धशतक की बदौलत कोलकाता ने 150 का आंकड़ा पार किया। कोलकाता ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 155 रन बनाए। रिंकू सिंह 51 गेंदों पर 83 रन बनाकर नाबाद रहे। मोहसिन खान ने 5 विकेट चटकाए।

दोनों टीमों का मौजूदा सीजन में प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। 7 में से 1 मैच जीतने वाली कोलकाता नाइटराइडर्स प्‍वाइंट्स टेबल में 10वें नंबर पर है। वहीं लखनऊ सुपर जायंट्स ने अब तक 7 में से 2 मैच जीते हैं। 4 अंकों के साथ टीम अंक तालिका में 9वें पायदान पर है। आज दोनों टीमों के पास अपने प्रदर्शन में सुधार करने का अच्‍छा मौका है।

लखनऊ की टीम 156 रन बनाकर मैच जीतने के लिए मैदान पर उतरी। एडम मार्करम और ऋषभ पंत के शानदार बल्लेबाजी की बदौलत काफी सहज भाव से रन बन रहे थे तभी एक के बाद एक बल्लेबाज आउट होते गए। और लखनऊ को अंतिम ओवर में 6 बॉल पर 17 रन बनाने थे। लेकिन रोमांचक खेल से ये मैच सुपर ओवर में खेला गया।

सुपर ओवर का पहला ओवर सुनील नरेन ने फेंका और पहले ही गेंद पर क्लीन बोल्ड कर दिया। फिर लखनऊ के कप्तान ऋषभ पंत क्रीज पर आए और एक रन लेकर मार्करम को स्ट्राइक दी, लेकिन नरेन के तीसरी गेंद पर ही रिंकू सिंह ने बाउंड्री लाईन पर उन्हें कैच कर लिया।

अब केकेआर को सिर्फ दो रन बनाने थे। रिंकू सिंह ने पहले ही गेंद पर चौका लगाकर कोलकाता को दूसरी जीत दिला दी।