Headlines
Loading...
RCB vs GT:वो कैच नहीं मैच था.विराट कोहली का खाता भी नहीं खुलता, पहली ही गेंद ड्राप कर वाशिंगटन सुंदर ने गुजरात को हरवा दिया...

RCB vs GT:वो कैच नहीं मैच था.विराट कोहली का खाता भी नहीं खुलता, पहली ही गेंद ड्राप कर वाशिंगटन सुंदर ने गुजरात को हरवा दिया...

बेंगलुरू: चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के हाई-वोल्टेज मुकाबले में एक ऐसा नाटकीय मोड़ आया है जिसने पूरे मैच का रुख पलट कर रख दिया। गुजरात टाइटंस के 205 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की शुरुआत बेहद मायने रखती थी। फिल साल्ट जैसे विस्फोटक ओपनर की गैरमौजूदगी में बल्लेबाजी का पूरा दारोमदार चेज मास्टर विराट कोहली के कंधों पर था लेकिन पारी की शुरुआत में ही वाशिंगटन सुंदर ने एक ऐसी बड़ी भूल कर दी जो गुजरात को बहुत भारी पड़ गई।

पहले गेंद पर कोहली को जीवनदान

मैच के शुरुआती ओवरों में जब मोहम्मद सिराज अपनी पुरानी लय में नजर आ रहे थे तब उन्होंने अपनी एक शानदार गेंद पर विराट कोहली को चकमा दे दिया। सिराज ने कोहली को शॉट जल्दी खेलने पर मजबूर किया और गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर शॉर्ट मिड-विकेट पर खड़े वाशिंगटन सुंदर के पास एक बेहद आसान कैच के रूप में गई। आमतौर पर ऐसे मौके सुंदर कभी नहीं छोड़ते लेकिन दबाव के उस क्षण में उनसे गेंद छिटक गई और डक पर आउट होने के कगार पर खड़े कोहली को एक जीवनदान मिल गया।
कोहली ने खेली यादगार पारी

आरसीबी के लिए यह जीवनदान किसी संजीवनी से कम नहीं था। विराट ने इस कैच के छूटने के बाद 44 गेंदों पर 81 रन की बेहतरीन पारी खेली। जिसमें 8 चौके और 4 छक्के शामिल थे। उनकी इस पारी के दम पर आरसीबी ने यह मुकाबला बेहद आसानी से 19वें ओवर तक 5 विकेट खोकर जीत भी लिया। ऐसे में इस मैच के असली विलेन का ठप्पा वाशिंगटन सुंदर के ऊपर लग गया।
आरसीबी की 5वीं जीत

206 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। जैकब बेथेल 10 गेंदों में 14 रन बनाने के बाद मोहम्मद सिराज का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद विराट कोहली और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 115 रनों की साझेदारी निभाई। पडिक्कल ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए महज 27 गेंदों पर 55 रनों की दमदार पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 6 छक्के लगाए।