10 दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट चौथी बार बढ़े, पेट्रोल ₹2.61 और डीजल ₹2.71 हुआ और महंगा, जनता कर रही त्राहि - त्राहि...
नईदिल्ली, ब्यूरो। पेट्रोल-डीजल के दाम में आज चौथी बार इजाफा हुआ है। डीजल में 2.71 रुपये और पेट्रोल में 2.61 रुपये का इजाफा हुआ है।
अब दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये लीटर हो गया है।
बता दें 23 मई को पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।
इससे पहले 15 मई को ₹3 प्रति लीटर की बड़ी छलांग लगाई गई थी।
इसके बाद 19 मई को करीब 90 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी। इन मंहगाई को देखते हुए जनता त्राहि त्राहि कर रही है।