10 गेंद में 8 छक्के और 2.4 ओवर में 63 रन... क्रूर हुई गेंदबाज की किस्मत, रवि शास्त्री ने बताई मिस्टेक, कहा- 4 छक्के के बाद...
IPL 2026: आईपीएल 2026 के 59वें मुकाबले में लखनऊ की टीम ने सीएसके को करारी शिकस्त दी. लेकिन जीत हार से ज्यादा चर्चे सीएसके के गेंदबाज अंशुल कंबोज के थे, जिनके लिए ये मुकाबला बुरे सपने की तरह साबित हुआ.उन्होंने 10 गेंद में 8 छक्के खाए, उन्होंने गलती कहां कि इसका खुलासा पूर्व भारतीय कोच रवि शास्त्री ने किया. उन्होंने इसे महज एक गलती बताकर कंबोज का सपोर्ट किया. शास्त्री का मानना है कि 25 वर्षीय कंबोज इस मैच में अपनी गलतियों से निश्चित रूप से बहुत कुछ सीखेंगे और और भी मजबूत होकर वापसी करेंगे।
16 गेंद में खाए 63 रन
कंबोज के लिए यह दिन काफी मुश्किल रहा, जब मार्श ने 38 गेंदों में 90 रनों की शानदार पारी के दौरान एक ही ओवर में उन पर लगातार चार छक्के जड़ दिए. वहीं, पूरन ने भी 17वें ओवर में हाथ साफ किए और 4 छक्के ठोक टीम को जीत दिलाई. कंबोज ने 2.4 ओवरों में 63 रन देकर काफी महंगे आंकड़े दर्ज किए, क्योंकि LSG ने सिर्फ 16.4 ओवरों में ही 188 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया।
क्या बोले रवि शास्त्री?
पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा, 'चार छक्के खाने के बाद अंशुल कंबोज को क्या करना चाहिए था? मेरी राय में, उन्हें ज्यादा यॉर्कर गेंदें डालनी चाहिए थीं और स्टंप्स को निशाना बनाना चाहिए था. जब आपको पता हो कि मार्श छोटी गेंदों का इंतजार कर रहा है, तो या तो यॉर्कर डालो या फिर ऑफ स्टंप के बाहर बाउंसर डालो. जिसके पीछे फील्डिंग का कवर हो. बाउंसर सिर की ऊंचाई के ज्यादा करीब होनी चाहिए, न कि छाती या कमर की ऊंचाई पर, क्योंकि मार्श जैसे खिलाड़ी ऐसी गेंदों को खेलने में बहुत सहज महसूस करते हैं।'
यूं किया सपोर्ट
उन्होंने आगे कहा, 'अगर उन्हें चार छक्के नहीं पड़े होते, तो वे इससे कुछ नहीं सीख पाते. हर किसी से गलतियां होती हैं, लेकिन उनसे सीखना ही सबसे जरूरी बात है. मैं CSK के लिए इस मैच से अभी भी कुछ पॉजिटिव बातें निकालूंगा. यह विकेट आसान नहीं था, फिर भी उन्होंने 187 रन बनाए. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ज्यादा रन नहीं बना पाए, इसलिए अगर वे फॉर्म में वापस आते हैं तो इससे टीम को बहुत फायदा होगा।
रवि शास्त्री ने बताया खराब दिन
उन्होंने कहा, 'मैं इसे एक 'ऑफ डे' (खराब दिन) मानता हूं. लेकिन साथ ही एक ऐसा मैच भी जिसने उन्हें कई सबक सिखाए. मुझे लगता है कि CSK अगले मैच में ज़ोरदार वापसी करेगी. गेंदबाज भी सीखेंगे कि इस तरह की पिचों पर किस लेंथ पर गेंदबाज़ी करनी चाहिए. चेन्नई में, वे हालात को ज़्यादा बेहतर समझते हैं और अपने घरेलू मैदान पर ज़्यादा मजबूत होंगे।'