Headlines
Loading...
पश्चिम बंगाल में 10 लाख ₹ तक मुफ्त कैशलेस इलाज, CM सुवेंदु की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा तोहफा...

पश्चिम बंगाल में 10 लाख ₹ तक मुफ्त कैशलेस इलाज, CM सुवेंदु की पहली कैबिनेट बैठक में बड़ा तोहफा...

कोलकाता: पश्चिम बंगाल वालों के अच्छी खबर है. यहां मरीज सरकारी खर्चे पर 10 लाख रुपये तक कैशलेस इलाज करा पाएंगे. दरअसल, पश्चिम बंगाल में पहले से लागू स्वास्थ्य साथी स्वास्थ्य बीमा योजना के साथ मरीज आयुष्मान भारत योजना से कैशलेस इलाज सुविधा का लाभ ले पाएंगे। मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने अपनी पहली कैबिनेट बैठक में कहा कि ममता बनर्जी की सरकार में शुरू की गई स्वास्थ्य साथी स्वास्थ्य बीमा योजना जारी रखेंगे। 

इसके साथ ही मरीजों को केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ मिलेगा। दोनों योजनाओं में पांच-पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा मिलती है। ऐसे में अगर कोई स्वास्थ्य साथी स्वास्थ्य बीमा योजना लाभार्थी हैं और वह आयुष्मान भारत कार्ड भी बनवा लेते हैं तो उन्हें दोनों योजनाओं का लाभ एक साथ मिल पाएगा।

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने बड़ा ऐलान किया है. राज्य में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना और बंगाल की स्वास्थ्य साथी योजना एक साथ जारी रहेंगी. नवान्न में पहली कैबिनेट बैठक के बाद उन्होंने कहा कि किसी भी मौजूदा कल्याणकारी योजना को बंद नहीं किया जाएगा. सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि बीजेपी ने चुनाव प्रचार के दौरान वादा किया था कि अच्छी योजनाओं को जारी रखा जाएगा।

सीएम सुवेंदु ने कहा, 'चाहे योजना 30 साल पहले शुरू हुई हो या 10 साल पहले, हम उसे बंद नहीं करेंगे.' मुख्यमंत्री ने बताया कि बंगाल अब औपचारिक रूप से आयुष्मान भारत योजना से जुड़ रहा है. मुख्य सचिव, स्वास्थ्य सचिव और मुख्यमंत्री कार्यालय के अधिकारी जल्द ही केंद्र सरकार के साथ जरूरी समझौते पूरे करेंगे।

सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि सरकार पूरी तरह पेपरलेस व्यवस्था लागू करेगी. डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) जारी रहेगा. उन्होंने कहा कि योजनाओं का लाभ केवल पात्र लोगों को ही मिलेगा।

प्राइवेट अस्पतालों ने मांगी स्पष्टता

कई प्राइवेट अस्पतालों ने स्वास्थ्य साथी योजना के तहत भुगतान को लेकर चिंता जताई है. अस्पतालों का कहना है कि वह नई सरकार से औपचारिक आश्वासन चाहते हैं. हालांकि, जब तक आयुष्मान भारत पूरी तरह लागू नहीं हो जाता, तब तक वह स्वास्थ्य साथी के तहत मरीजों का इलाज जारी रखेंगे।

प्राइवेट अस्पतालों के मुताबिक आयुष्मान भारत के तहत इलाज की दरें स्वास्थ्य साथी की तुलना में 7 से 10 प्रतिशत अधिक हैं. इससे अस्पतालों को भुगतान मिलने की संभावना बेहतर मानी जा रही है।

ईस्टर्न इंडिया हॉस्पिटल एसोसिएशन ने सरकार के फैसले का स्वागत किया है. संस्था का कहना है कि दोनों योजनाएं साथ चलने से राज्य के करोड़ों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुरक्षा मिलेगी।