Headlines
Loading...
आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से दरोगा-कैदी समेत छह की मौत, 100 KM की स्पीड पर ड्राइवर को आई झपकी...

आज सुबह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बस पलटने से दरोगा-कैदी समेत छह की मौत, 100 KM की स्पीड पर ड्राइवर को आई झपकी...

उन्नाव। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर औरास क्षेत्र में मंगलवार सुबह छह बजे 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दिल्ली से बिहार जा रही स्लीपर बस चालक को झपकी आने से अनियंत्रित होकर अंडरपास की पुलिया के डिवाइडर से टकराकर बाईं ओर एल्युमिनियम गार्ड तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई। हादसे में बिहार पुलिस के दारोगा, एक कैदी समेत छह लोगों की मौत हो गई और 22 यात्री घायल हो गए। 

चालक को झपकी लगने से एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से टकराकर पलटी बस

श्री सरोज ट्रैवल्स की स्लीपर में बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। हादसे के समय अधिकांश लोग गहरी नींद में थे। तभी सुबह लगभग छह बजे औरास क्षेत्र के निंभाखेड़ा के पास चालक को झपकी आने से बस का पिछला हिस्सा अंडरपास के कंक्रीट डिवाइडर से टकरा गया। जिससे बस अनियंत्रित होकर बाईं ओर आ गई और एल्यूमिनियम गार्ड तोड़ते हुए भारी वाहन लेन में पलट गई। बस के पलटते ही कई यात्री सीटों से उछलकर एक-दूसरे के ऊपर जा गिरे।

बिहार प्रांत के दारोगा व कैदी समेत छह की मौत

लगभग 10 मिनट बाद यूपीडा और औरास पुलिस ने पहुंचकर राहत कार्य शुरू कराया। घायलों को सीएचसी भेजा गया, जहां बिहार के सिवान निवासी दारोगा रविचरन व हरियाणा निवासी कैदी छत्रपाल को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। उनके साथ मौजूद एक सिपाही घायल हो गया।

दारोगा कैदी के बयान दर्ज कराने दिल्ली ले गए थे

दारोगा कैदी के बयान दर्ज कराने दिल्ली ले गए थे और वहां से वापस लौट रहे थे। हादसे में गोरखपुर निवासी सुरेश जायसवाल, विजेशी गुप्ता और विजय कुमार की भी मौत हो गई। एक दिवंगत की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान की कोशिश कर रही है। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे की भारी और हल्के वाहनों की लेन लगभग एक घंटे तक बंद रही।

क्रेन की मदद से हटाई बस

वाहन ओवरटेकिंग लेन से निकलते रहे। यूपीडा ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस को हटवाकर लेन खाली कराई। हादसे की सूचना पर डीएम घनश्याम मीना, एसपी जयप्रकाश सिंह समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। सीएचसी औरास से 21 घायलों को केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया है।

मृतकों का विवरण

* दारोगा रविचरन उम्र निवासी सिवान, बिहार
* सुरेश कुमार जायसवाल पुत्र रामाधार निवासी मुंडेरा बाजार जनपद गोरखपुर
* विजेशी गुप्ता पुत्र मिश्री गुप्ता निवासी पिपराइच जनपद गोरखपुर
* विजय कुमार पुत्र रामजीत निवासी कसानगंज जनपद बस्ती
* छत्रपाल तोमर निवासी हरियाणा
* छठवां मृतक अज्ञात।

घायलों का विवरण

मो वसीम निवासी वजीरगंज बिहार, गोलू निवासी देवरिया सदर, रोहन निवासी ग्राम बरमघोषी, जहानाबाद, बिहार, विनय निवासी बिस्तौली, गोरखपुर, धीरज निवासी टिकरा सौहात, कुलही, महाराजगंज, अरुण कुमार निवासी कुशमाल बेनीपास, गोरखपुर, सुरेंद्र कुमार गुप्ता निवासी बरपार खदनी, गोरखपुर, अमरदीप सिंह निवासी औरैया, फरमान अंसारी निवासी पिपरा पड़ी, शिकारपुर, बिहार, शाहिद अख्तर निवासी पिपरा पड़ी, शिकारपुर, बिहार, सोम अली निवासी लौकियांवा, बस्ती, धनंजय निवासी श्याम विहार, नजबगढ़, दिल्ली, विष्णु कुमार निवासी ककरिया, बस्ती, अरविंद निवासी खड़खड़िया, गोरखपुर, राहुल निवासी निवासी खड़खड़िया, गोरखपुर, गणेश दीक्षित निवासी कुशीनगर, आर्यन गुप्ता निवासी कप्तानगंज, बस्ती, लारेब आलम निवासी सदर, गोरखपुर, परमजीत सिंह निवासी मुस्का पिपरी, गोरखपुर, श्वेता यादव निवासी मुस्का पिपरी, गोरखपुर, बिंद्रावती निवासी मुस्का पिपरी, गोरखपुर, अज्ञात।