आज शनिवार एसयूवी की टक्कर से बड़ागांव के भरतपुर निवासी 19 वर्षीय आशु राजभर की मौत खीरा लेकर शिवपुर सब्जी मंडी बेचने जा रहा था
वाराणसी ब्यूरो। वाराणसी बड़ागांव थाना क्षेत्र में कविरामपुर गेट के पास शनिवार सुबह करीब पांच बजे एसयूवी की टक्कर से बड़ागांव के भरतपुर निवासी 19 वर्षीय आशु राजभर की मौत हो गई। वह खेत से खीरा लेकर शिवपुर सब्जी मंडी में बेचने जा रहा था। उसी वाहन ने बाबतपुर में एक क्लीनिक संचालक को भी टक्कर मारी थी।
भरतपुर के दर्जी दीपक राजभर के दो बेटों में बड़ा आशु रोजाना की तरह शिवपुर सब्जी मंडी के लिए निकला था। कविरामपुर के पास तेज रफ्तार एसयूवी ने सामने से टक्कर मार दी और बड़ागांव की ओर भाग निकला। टक्कर लगते ही आशु के सिर से हेलमेट दूर जा गिरा।
सिर में गंभीर चोट लग गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वह इंटरमीडिएट का छात्र था। मां रेशमा देवी रो-रो बेहाल है। उधर, उसी एसयूवी ने बाबतपुर में हॉस्पिटल संचालक चंद्रशेखर वर्मा को भी टक्कर मार दी। वह टहलने निकले थे। चंद्रशेखर के हाथ-पैर में गम्भीर चोट लगी है।