वाराणसी:कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार को लंका थाने में दिया भाजपाजनों के खिलाफ तहरीर, प्रमुख दलों से वंचित नेता बनेंगे अब 2027चुनाव में प्रत्याशी...
वाराणसी, ब्यूरो। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने बुधवार को लंका थाने में भाजपाजनों के खिलाफ तहरीर दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपाजनों ने नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का अपमान किया है।
वहीं ये भी आरोप लगाया कि सीरगोवर्धन क्षेत्र में राहुल गांधी एवं अजय राय के विरोध में प्रतिकार यात्रा निकाली गई, जिसमें आपत्तिजनक नारों का प्रयोग किया गया।
वहीं, बीएचयू अस्पताल में राहुल गांधी के नाम से पर्ची बनवाकर उन्हें मानसिक रूप से अस्वस्थ बताने का प्रयास का भी आरोप लगाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों एवं राजनीतिक मर्यादा के विरुद्ध बताया है।
वाराणसी में प्रमुख दलों से वंचित नेताओं को बनाएंगे प्रत्याशी
विधानसभा चुनाव-2027 को लेकर कैंट स्थित एक रेस्टोरेंट में बुधवार को पूर्वांचल जन एकता सम्मान गठबंधन के घटक दलों की बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से विभिन्न राजनीतिक दलों से टिकट से वंचित स्थानीय नेताओं को गठबंधन में शामिल कर प्रत्याशी उतारने पर विचार-विमर्श किया गया।
तिलकराज कपूर ने अध्यक्षता की। गठबंधन के प्रमुख संयोजक राजेश आजाद ने संचालन की। इस मौके पर मंटू राजभर, डॉ. रश्मि अग्रवाल, नरेंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, कुमार हेमंत, रेखा श्रीवास्तव, चिन्मय चटर्जी चिन्मयानंद, कृपा शंकर श्रीवास्तव और रामकृष्ण सहित मौजूद रहे।