Headlines
Loading...
'29 अप्रैल को चुनाव खत्म, 1 मई को महंगाई का झटका', LPG के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का जोर दार भाजपा पर हमला...

'29 अप्रैल को चुनाव खत्म, 1 मई को महंगाई का झटका', LPG के दाम बढ़ने पर कांग्रेस का जोर दार भाजपा पर हमला...

LPG Price Hike: देश में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG cylinder price) की कीमतों में अचानक बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर (Manickam Tagore statement) ने इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा है कि यह बढ़ोतरी चुनाव खत्म होते ही की गई है, जो एक सोची-समझी रणनीति लगती है।उन्होंने इसे संयोग नहीं, बल्कि एक पैटर्न बताया है। दरअसल, 1 मई से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 993 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

इसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई है। इसके अलावा 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर (Gas Cylinder Rates Delhi) के दाम में भी करीब 261 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि घरेलू इस्तेमाल वाले 14.2 किलो के गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मणिकम टैगोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि 29 अप्रैल को मतदान हुआ और उसके तुरंत बाद 1 मई को कीमतें बढ़ा दी गईं।
उनका कहना है कि चुनाव से पहले कीमतें नहीं बढ़ाई गईं, लेकिन मतदान खत्म होते ही यह फैसला लिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका सीधा असर छोटे कारोबारियों पर पड़ेगा, जैसे होटल, ढाबे, चाय की दुकानें और अन्य छोटे व्यवसाय। टैगोर का कहना है कि जब कमर्शियल गैस के दाम बढ़ते हैं, तो छोटे दुकानदारों को भी अपने खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने पड़ते हैं, जिससे आम लोगों पर भी असर पड़ता है। इस वजह से महंगाई और बढ़ सकती है।

वहीं, विशेषज्ञों का मानना है कि गैस की कीमतों में यह बढ़ोतरी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से हुई है। हाल के दिनों में पश्चिम एशिया में तनाव के कारण कच्चे तेल की कीमतें बढ़ी हैं। भारत अपनी गैस की जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से आयात करता है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय कीमतों का असर यहां भी देखने को मिलता है। 

सरकार ने फिलहाल घरेलू गैस की कीमतों को स्थिर रखा है, जिससे आम घरों को राहत मिली है। लेकिन कमर्शियल सिलेंडर महंगे होने से छोटे व्यापारियों और ग्राहकों पर इसका असर साफ दिखाई दे सकता है।